फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Illegal drugs and luxury vehicles worth Rs 1.25 crore seized in Hanumangarh

Hanumangarh News: पांच क्विंटल डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी गाड़ी से कर रहे थे तस्करी

Sun, 06 Jul 2025 09:50 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 06 Jul 2025 09:50 PM IST
सार

हनुमानगढ़ पुलिस ने जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेसवे पर 5 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। मादक पदार्थ कैंटर में गुप्त कैबिन में छिपाया गया था। बरामद सामग्री व वाहनों की कीमत लगभग सवा करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Illegal drugs and luxury vehicles worth Rs 1.25 crore seized in Hanumangarh
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेसवे पर चौहिलावाली के पास चेकिंग के दौरान 5 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अवैध मादक पदार्थ और लग्जरी वाहनों की अनुमानित कीमत सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने रविवार को नाकाबंदी की थी। बीकानेर से हनुमानगढ़ की ओर आ रहे वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक स्कॉर्पियो (UP 23 P 4444) और एक कैंटर (PB 03 BQ 0487) को रोका गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कॉल फॉरवर्डिंग से साइबर ठगी, राजस्थान पुलिस की चेतावनी, लोग अलर्ट रहें
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉर्पियो का चालक अमनदीप कुमार (34) बठिंडा, पंजाब का निवासी है। कैंटर चालक जगराज सिंह (46) भी बठिंडा का ही रहने वाला है। जांच में पता चला कि कैंटर की बॉडी के नीचे की ओर एक गुप्त कैबिन बनाई गई थी, जिसमें डोडा पोस्त के कट्टे छिपाए गए थे। इस गुप्त कैबिन के ऊपर सब्जी की खाली क्रेट्स रखी हुई थीं।

ये भी पढ़ें:  सड़क पर पलटी तेज रफ्तार कार, पूर्व सीएम गहलोत के भाई के पोत की मौत, तीन घायल; ऐसे हुआ हादसा
 
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुभाषचंद कच्छवा के नेतृत्व में ओमप्रकाश, देवीलाल, चेतनप्रकाश, राजीव और भीमसिंह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed