{"_id":"686a7b1cff8a69bea703e2ab","slug":"rajasthan-police-warns-against-new-call-forwarding-scam-stay-alert-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कॉल फॉरवर्डिंग से साइबर ठगी, राजस्थान पुलिस की चेतावनी, लोग अलर्ट रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कॉल फॉरवर्डिंग से साइबर ठगी, राजस्थान पुलिस की चेतावनी, लोग अलर्ट रहें
Sun, 06 Jul 2025 07:03 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 06 Jul 2025 07:03 PM IST
सार
राजस्थान पुलिस ने कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए हो रही साइबर ठगी को लेकर अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने और 1930 पर शिकायत करने की अपील की है।
विज्ञापन
राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे साइबर ठगी के मामले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एक नई और खतरनाक साइबर ठगी की तकनीक को लेकर आमजन को सचेत किया है। अपराधी अब कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं, जिससे न सिर्फ उनकी मोबाइल कॉल्स बल्कि ओटीपी और सोशल मीडिया तक की जानकारी भी अपराधियों के हाथ लग रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जालोर में चलती कार में लगी भीषण आग, हाईवे पर मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
साइबर क्राइम एसपी शांतनु कुमार ने बताया कि यह ठगी सोशल इंजीनियरिंग तकनीक का इस्तेमाल करके की जा रही है। ठग सोशल मीडिया से आपकी निजी जानकारियां जैसे जन्मतिथि, वर्षगांठ आदि जुटाकर आपको फोन या व्हाट्सएप कॉल करते हैं। वे पार्सल डिलीवरी या अन्य किसी बहाने से भरोसा जीतते हैं और फिर एक विशेष नंबर डायल करने के लिए कहते हैं। अपराधी आपसे ऐसा कोड डायल करवाते हैं जो 21 से शुरू होकर किसी मोबाइल नंबर के साथ # पर खत्म होता है (उदाहरण: **21XXXXXXXXXX#)। जैसे ही आप यह कोड डायल करते हैं, आपके फोन की कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो जाती है। अब आपके सभी इनकमिंग कॉल्स ठग के पास जाने लगते हैं। इससे उन्हें आपके ओटीपी और अन्य संवेदनशील जानकारी तक सीधी पहुंच मिल जाती है। इसके बाद वे आपके व्हाट्सएप या सोशल मीडिया को हैक कर आपके परिचितों से पैसे मांगते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:नारकोटिक्स की दो बड़ी कार्रवाई, ट्रक से डेढ़ क्विंटल डोडा चूरा, कार से एक किलो अफीम पकड़ी
कैसे करें बचाव?
- अपने जीमेल, व्हाट्सएप जैसे खातों में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर एक्टिवेट करें।
- अगर, किसी अनजान नंबर से कॉल आए और वह ओटीपी या कोड डायल करने की बात करे, तो उसे तुरंत रिपोर्ट करें।
- किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
- कोई भी संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलने पर चक्षु पोर्टल (https://www.sancharsaathi.gov.in/sfc) पर तुरंत रिपोर्ट करें।
- यदि आप इस ठगी के शिकार हो जाते हैं तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या https://cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
- राजस्थान पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे साइबर सुरक्षा को हल्के में न लें और सावधानी बरतें। छोटी सी चूक भी बड़ा नुकसान कर सकती है।