{"_id":"65072e7fdc39546afa003216","slug":"governor-kalraj-mishra-reached-mehndipur-balaji-of-dausa-to-visit-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: दर्शन करने दौसा के मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे राज्यपाल कलराज मिश्र, प्रदेश की खुशहाली की करी कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: दर्शन करने दौसा के मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे राज्यपाल कलराज मिश्र, प्रदेश की खुशहाली की करी कामना
Sun, 17 Sep 2023 10:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:21 PM IST
सार
दौसा पहुंचे राज्यपाल कलराज मिश्र ने मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर राजस्थान प्रदेश की खुशहाली की कामना की। साथ ही महंत नरेशपुरी के साथ वार्ता की।
विज्ञापन
बालाजी मंदिर में पूजा करते राज्यपाल कलराज मिश्र।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा में राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को दौसा जिले में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन किए। साथ ही महंत नरेशपुरी के साथ वार्ता की। उन्होंने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत नरेशपुरी महाराज के साथ पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर महंत नरेशपुरी ने राज्यपाल को बालाजी का प्रसाद भी भेंट किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधान विशेषाधिकारी राज्यपाल गोविंद राम जयसवाल, जिला कलेक्टर दौसा कमर चौधरी, जिला कलेक्टर गंगापुर सिटी डॉक्टर अंजली राजोरिया, पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी देवेंद्र बिश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर दौसा राजकुमार कस्वाँ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा बजरंग सिंह, उपखंड अधिकारी सैंथल नरेंद्र कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी सिकराय राकेश कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन