फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gangrape of a minor who ran away with her lover in Jodhpur three accused arrested

Rajasthan: प्रेमी संग भागकर आई नाबालिग से गैंगरेप, पनाह देने के बहाने साथ लाए आरोपी, बंधक बनाकर की दरिंदगी

Mon, 17 Jul 2023 10:03 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 17 Jul 2023 10:03 AM IST
सार

प्रेमी के साथ घर से भागकर आई नाबालिग लड़की के साथ जोधपुर में तीन युवकों ने गैंगरेप किया। तीनों आरोपी प्रेमी जोड़े को पनाह देने बहाने अपने साथ ले गए और फिर ओल्ड कैंपस खेल मैदान नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। पुलिस तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Gangrape of a minor who ran away with her lover in Jodhpur three accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के ब्यावर से भागकर जोधपुर आए नाबलिक प्रेमी जोड़े को बहला फुसलाकर तीन युवक शहर के ओल्ड कैंपस खेल मैदान में ले गए। जहां लड़के के बंधक बनाकर नाबालिग लड़की के साथ तीनों युवकों ने गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवकों प्रेमी जोड़े मैदान में छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


रविवार सुबह खेल मैदान पहुंचे एक युवक ने नाबलिक लड़की और उसके साथी को संदिग्ध हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाचं की तो नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्व डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि नाबालिक लड़का-लड़की ब्यावर से भागकर जोधपुर आए थे। यहां से वे अहमदाबाद जाने की तैयारी में थे। रात में रुकने के लिए दोनों ने पावटा स्थित एक लॉज में कमरा ले लिया। लेकिन, यहां लॉज संचालक ने शराब के नशे में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की। इससे डरकर दोनों ने कमरा छोड़ दिया और फिर पावटा चौराहे पर आकर खड़े हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले तीन युवकों ने दोनों को बहला- फुसलाकर दोस्ती  की और पनाह देने की बात कहकर अपने साथ चलने को कहा। झांसा देकर तीनो युवक प्रेमी जोड़े को ओल्ड कैंपस के हॉकी ग्राउंड में ले लाए। जहां तीनों ने लड़के को बंधक बनाकर उसके सामने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया।

रविवार सुबह गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गणेश भाकरी स्थित पहाड़ियों से 3 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले लॉज संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है।  


डीसीपी दुहन ने बताया कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला एक छात्र नेता अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। उसके समर्थम में प्रचार करने के लिए बाड़मेर से समन्दर सिंह, धर्मपाल सिंह और भटम सिंह जोधपुर आए हुए थे। छात्र नेता ने ही लड़कों के रुकने की व्यवस्था की थी।  डीसीपी ने कहा कि गैंगरेप के तीनों आरोपियों सहित लॉज संचालक को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed