फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Friendship between Gehlot-Pilot for second time in six months will fight Rajasthan assembly elections together

Rajasthan: गहलोत-पायलट में छह महीने में दूसरी बार दोस्ती, 29 नवंबर के बाद 29 मई को साथ आए, मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Mon, 29 May 2023 11:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 29 May 2023 11:35 PM IST
सार

राजस्थान कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर राहत की सांस ली है, ऐसा इसलिए है क्योंकि अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गहलोत और पायलट छह महीने में दूसरी बार दोस्ती हुई है।

विज्ञापन
Friendship between Gehlot-Pilot for second time in six months will fight Rajasthan assembly elections together
29 नवंबर को इस तरह मीडिया के सामने आए थे कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस में एक दूसरे के विरोधी माने जाने वाले अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक बार फिर साथ आ गए हैं। छह महीने में पायलट और गहलोत की ये दोस्ती दूसरी बार हुई है। इससे पहले 29 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले दोनों ने मिलकर काम करने का फैसला किया था। लेकिन, राजस्थान से भारत जोड़ो यात्रा गुजरने के बाद एक फिर दोनों के बीच तल्खी देखने को मिल रही थी। उसके बाद से दोनों नेता एक दूसरे खिलाफ जमकर बयान दे रहे थे और आरोप भी लगा रहे थे।    
विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ 4 घंटे तक लंबी बातचीत की। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। लंबी चर्चा के बाद दोनों नेताओं ने तय किया है कि वे एकसाथ मिलकर राजस्थान का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


29 नवंबर को हुआ था समझौता 
29 नवंबर को दिल्ली में हुई बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल अशोक गहलोत और पायलट को साथ में बाहर लेकर आए थे। इस दौरान उन्होंने एकजुटता दिखाने के लिए गहलोत और पायलट के हाथ भी उठा दिए थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी में सबकुछ ठीक होने का संदेश देते हुए कहा था कि दिस इज राजस्थान (यह राजस्थान है)। 
विज्ञापन
विज्ञापन




साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव 
29 मई को भी केसी वेणुगोपाल बैठक के बाद गहलोत और पायलट को साथ लेकर बाहर आए। इस दौरान उनके साथ राजस्थान कांग्रेस प्रभारी खविंदर सिंह रंधावा भी मौजूद थे। मीडियो से बात करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा- "सभी मसले सुलझा लिए गए हैं। अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों नेता मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दोनों बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे और हम जीतेंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि दोनों नेताओं ने फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed