{"_id":"edbd3948d9282dbe4831b0af33b75727","slug":"fraud-case-of-rape-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीब सजा, कोर्ट ने महिला को दिनभर खड़ा रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीब सजा, कोर्ट ने महिला को दिनभर खड़ा रखा
समीर शर्मा/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 12 Feb 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म को लेकर झूठा मुकदमा दर्ज करवानेवाली महिला को जोधपुर की निचली अदालत ने दिनभर खड़े रहने की सजा दी और सौ रुपए का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
महिला ने बहला-फुसलाकर अपहरण व दुष्कर्म करने की एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जो झूठी साहित हुई। आदेश के तहत महिला दिनभर कोर्ट परिसर में खड़ी रही।
जानकारी के अनुसार मजिस्ट्रेट के समक्ष महिला ने झूठा मामला दर्ज करवाना स्वीकार भी किया। अदालत के सामने आया कि दुष्कर्म के आरोप लगाने की साजिश में महिला के साथ उसका पिता भी शामिल था।
विज्ञापन
जांच में महिला के आरोप झूठे निकले। ऐसे में पुलिस ने प्राथमिकी को झूठी मानते हुए कोर्ट में एफआर पेश की। जिसे कोर्ट ने स्वीकार भी कर लिया।
जोधपुर पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार पुलिस ने झूठा मामला दर्ज करवाने वाले के खिलाफ कोर्ट में आईपीसी की धारा 182/211 के तहत इस्तागासा पेश किया था।
जिसमें किसी आरोपी पर झूठा मामला दर्ज कराने तथा पुलिस का समय व संसाधन का दुरूपयोग का आरोप लगाया गया। इस इस्तगासे पर महिला कोर्ट में पेश हुई थी।