फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   four other accused of banswara gang rape arrested

राजस्थान: बांसवाड़ा सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Aug 2019 06:14 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 12 Aug 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
four other accused of banswara gang rape arrested
महिला से दुष्कर्म - फोटो : pexels.com

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लगभग एक महीने पुराने इस मामले में पुलिस सभी पांचों आरोपियों को पकड़ चुकी है। इस मामले में युवती का कथित प्रेमी पहले ही आत्महत्या कर चुका है। बांसवाड़ा के वृत्ताधिकारी (सीओ) प्रभाती लाल ने सोमवार को बताया कि इस मामले में आरोपी सुनील, विकास, विजय और पप्पू गुर्जर को रविवार को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी जितेन्द्र को 26 जुलाई को ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

विज्ञापन


बांसवाड़ा के वृत्ताधिकारी प्रभाती लाल ने सोमवार को बताया कि 13-14 जुलाई की रात 10 बजे बाइक सवार प्रभु उर्फ बापूडा अपनी 20 वर्षीय प्रेमिका के साथ जा रहा था। तीन युवकों सुनील, जितेन्द्र और विकास ने प्रभु को रास्ते में रोका और उस पर तलवार से हमला किया और उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। तीनों युवक युवती को लेकर सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इन्होंने बाद में अपने दो अन्य दोस्त विजय और पप्पू गुर्जर को वहां बुला लिया। पांचों ने वहां शराब पी और उसके बाद विजय और पप्पू गुर्जर ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिटाई के बाद बदनामी के डर से प्रभु ने उसी रात रास्ते में एक नीम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। लाल ने बताया कि 14 जुलाई को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्रभु के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 17 जुलाई को पीड़िता की ओर से सुनील, जितेंद्र व विकास के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व अपहरण का मामला दर्ज किया गया। बयान के दौरान पीड़िता ने घटना में दो अन्य लोगों के शामिल होने का जिक्र भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed