{"_id":"63d7f20a2e223540313e3eba","slug":"four-arrested-including-main-accused-in-case-of-burglary-worth-lakhs-in-jhalawar-rajasthan-news-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar News: सेंधमारी के मामले में मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार, नौ लाख के जेवर और अन्य सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar News: सेंधमारी के मामले में मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार, नौ लाख के जेवर और अन्य सामान बरामद
Mon, 30 Jan 2023 10:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:06 PM IST
सार
एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि घटना के संबंध में सुनेल थाना निवासी पीड़ित अब्बास मुल्ला फिदा हुसैन ने 23 दिसंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक 20 दिसंबर को वह परिवार सहित अहमदाबाद गया था। इसी दौरान उसके मकान में सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के साथ सेंधमारी के मामले में गिरफ्तार चार आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ की थाना सुनेल पुलिस ने सेंधमारी की वारदात का खुलासा कर घटना के मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले महीने कस्बे में सूने पड़े एक मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की गई थी। गिरफ्तार चार आरोपियों के पास से पुलिस ने नौ लाख रुपये के जेवर, एक मोबाइल, 5005 दुबई की दिरहम करेंसी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
झालावाड़ की एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि इस मामले में थाना सुनेल क्षेत्र के रहने वाले आरोपी गोपाल भील (30), नवाब अली (61) और राकेश उर्फ कालू प्रजापत (59) और राधेश्याम धाकड़ (47) को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
लाखों के जेवर, 11000 दिरहम, मोबाइल, घड़ी और गैस सिलेंडर हुए चोरी
एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि घटना के संबंध में सुनेल थाना निवासी पीड़ित अब्बास मुल्ला फिदा हुसैन ने 23 दिसंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 20 दिसंबर को वह परिवार सहित अहमदाबाद गया था। 22 दिसंबर को उनके समधी ने घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी तो वह तुरंत अपने घर पहुंचा। आलमारी से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर, 11000 दिरहम और घर में रखा एक मोबाइल, घड़ी और गैस सिलेंडर चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
चार आरोपी चोरी के सामान समेत गिरफ्तार
घटना के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा, सीओ सुनील कुमार की देखरेख और थाना अधिकारी रमेश चंद्र मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट और सूचना इकट्ठा कर आरोपियों की पहचान कर उनकी गतिविधियों की निगरानी की।
रविवार को घटना के मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को चोरी के सामान समेत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से चोरी किए गए बाकी सामान की बरामदगी और अन्य घटनाओं के संबंध में पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।
कर्ज चुकाने के लिए चुनी चोरी की राह
पुलिस पूछताछ में आरोपी गोपाल भील ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। ज्यादा कर्ज होने की वजह से वह सुनेल छोड़कर अपने ससुराल मंगाल में रहने लगा। वहां झालरापाटन के हिस्ट्रीशीटर राकेश उर्फ कालू से उसकी दोस्ती हो गई। उसके साथ मिलकर उसने पुराने कर्जों को चुकाने के लिए चोरी की योजना बनाई। उसने बताया कि रात के समय वह मंगाल से सुनेल आकर बंद मकानों में चोरी की घटना को अंजाम देता था। पूछताछ में उसने पहले मंदिरों की दानपेटियों की चोरी की वारदात करना कबूल किया है।