फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former SP of Kota city Gaurav Yadav tweet viral

राजस्थान: लाठीचार्ज के बाद कोटा के एसपी का तबादला, ट्वीट कर कहा- 'हमने एक धन्यवादरहित नौकरी चुनी है'

Mon, 23 Nov 2020 12:03 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 23 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Former SP of Kota city Gaurav Yadav tweet viral
आईपीएस अधिकारी गौरव यादव - फोटो : @GauravYadavIPS/twitter
राजस्थान सरकार ने बुधवार रात कोटा के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया। जानकार इसे निगम चुनाव में हुई लाठीचार्ज की घटना इस वजह मान रहे हैं।  क्योंकि नगर निगम चुनाव में जो लाठीचार्ज हुआ उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


अब पूर्व कोटा एसपी और आईपीएस अधिकारी गौरव यादव का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा कि हमने एक धन्यवादरहित नौकरी चुनी है। जब कोई आपको धन्यवाद नहीं देता, तो आप परेशान नहीं हो सकते। तालियाँ और प्रशंसा के बारे में न सोचें। ये एक पागलपन होगा। 
विज्ञापन


 


इसके बाद उनका ट्वीट वायरल हो गया, 222 से ज्यादा बार रीट्वीट और लगभग 2000 लोगों ने इसे लाइक किया है। उनके कमेंट सेक्शन में लोग अपनी अपनी बातें भी लिख रहे हैं तो तबादले के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं।

आपको बता दें, कोटा में मेयर चुनाव से पहले 10 नवंबर को कांग्रेसियों पर पुलिस के लाठीचार्ज किया गया था, जिसमें प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को काफी चोटें आई थी,साथ ही घायल कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भी भर्ती करना पड़ा था। वहीं घटना के नौ दिन बाद आईपीएस अधिकारी गौरव यादव का तबादला हुआ है। लेकिन अब गौरव यादव टि्वटर पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

राज्य सरकार द्वारा आईपीएस अधिकारी गौरव यादव का तबादला करने के बाद, उन्हें अब पुलिस अधीक्षक सीआईडी (सीबी) जयपुर लगाया गया है। वहीं कोटा शहर के नए एसपी डॉ.विकास पाठक होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed