फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former Governor satyapal malik said If Vasundhara Raje CM face BJP chances of winning are more

Rajasthan: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले- वसुंधरा राजे CM फेस हों तो BJP के जीतने की संभावना ज्यादा

Mon, 24 Apr 2023 09:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Apr 2023 09:08 PM IST
सार

सीकर आए पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, पुलवामा हमला सरकार की ही नाकामी थी। उन्होंने राजस्थान की राजनीति पर भी बयान देते हुए कहा, राजस्थान में अगर वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री का चेहरा हों तो बीजेपी के जीतने की संभावना ज्यादा हो जाएगी।

विज्ञापन
Former Governor satyapal malik said If Vasundhara Raje CM face BJP chances of winning are more
पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सत्यपाल मलिक ने सीकर जिले में प्रेस वार्ता कर कहा, वह अपने बयान पर आज भी कायम हैं। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमला सरकार की नाकामी का सबूत था और इसकी जांच होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पुलवामा हमला और अडानी मामले में संसद में जवाब देना चाहिए, लेकिन आज तक नहीं दिया।

विज्ञापन


उन्होंने राजस्थान की राजनीति को लेकर कहा कि अगर वसुंधरा राजे के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाता है तो बीजेपी को ज्यादा फायदा हो सकता है। राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपना पक्ष रखने का मौका संसद में देना चाहिए था। मलिक ने कहा कि पुलवामा और अन्य मामलों को मैंने राज्यपाल रहते हुए भी उठाया था। उस वक्त भी लगातार इसको लेकर बयान दिए थे। अमित शाह के आरोपों पर उन्होंने कहा कि मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं, जब भी मैं प्रधानमंत्री से मिलता था तो इस्तीफा जेब में लेकर जाता था। उन्होंने कभी मुझसे इस्तीफा नहीं मांगा। उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर कहा कि इसका भी बड़ा नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


किसान नेताओं ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से की मुलाकात...
सीकर के किसान नेताओं ने भी पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात कर उनका सीकर आने पर स्वागत किया। किसान नेताओं ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से कहा कि उनकी इस लड़ाई में शेखावाटी का किसान भी उनके साथ खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed