फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former CM Raje made one foot high masonry in Jhalawar said strong combination of people blessings and faith

Jhalawar: पूर्व CM राजे ने एक फीट ऊंची चिनाई की, कहा- यह जनता के आशीर्वाद और विश्वास का मजबूत जोड़ है

Mon, 01 May 2023 07:13 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 01 May 2023 07:13 PM IST
सार

राजे ने कहा कि मजदूरों के हुनर और परिश्रम के कारण ही भारत की स्थापत्य कला पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। आप मजदूर ही हमें चैन से सोने के लिए छत देते हैं। आप ही हो जो सबके ख्वाबों को पूरा करते हो। आपके बिना देश का विकास संभव नहीं। राजे के साथ-साथ उनके बेटे दुष्यंत ने भी श्रमदान किया।

विज्ञापन
Former CM Raje made one foot high masonry in Jhalawar said strong combination of people blessings and faith
वसुंधरा राजे। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने श्रमिक दिवस के अवसर पर झालावाड़ में अपने विधानसभा क्षेत्र की झालरापाटन तहसील के देवनगर गांव में श्रमदान कर मजदूर दिवस मनाया और मजदूरों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वहां राजेंद्र धाकड़ के निर्माणाधीन मकान में लगने वाले टीन शेड के पिलर की ईंट से चिनाई की।

विज्ञापन

मजदूरों की तारीफ की
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कारीगर के हाथ से कन्नी ली और सीमेंट बजरी के मसाले से ईंटों की चिनाई की। उन्होंने पिलर की एक फीट ऊंची चिनाई की। यहां उपस्थित कारीगर और मजदूरों ने पूर्व सीएम की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो उन्होंने कहा कि चिंता मत कीजिए, जनता के आशीर्वाद और विश्वास का यह मजबूत जोड़ है, टूटेगा नहीं। 

विज्ञापन

राजे ने कहा कि मजदूरों के हुनर और परिश्रम के कारण ही भारत की स्थापत्य कला पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। आप मजदूर ही हमें चैन से सोने के लिए छत देते हैं। आप ही हो जो सबके ख्वाबों को पूरा करते हो। आपके बिना देश का विकास संभव नहीं। राजे के साथ-साथ उनके बेटे दुष्यंत ने भी श्रमदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान बनने के बाद मैं यहां छाछ पीने ज़रूर आऊंगी
घर के मालिक राजेंद्र धाकड़ और उसकी मां राधा देवी ने पूर्व सीएम और सांसद सिंह का आभार जताया। वसुंधरा राजे ने भी मां-बेटों से वादा किया कि मकान बनने के बाद मैं यहां छाछ पीने जरूर आऊंगी। उन्होंने करीब दो दर्जन गांवों का दौरा किया। दांगी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed