{"_id":"5f3a5dd06a176d25c6177c0f","slug":"five-people-died-in-two-different-accidents-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : अलग-अलग हादसों में तालाब में डूबने से भाई-बहन समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : अलग-अलग हादसों में तालाब में डूबने से भाई-बहन समेत पांच की मौत
Mon, 17 Aug 2020 04:07 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, जयपुर/बाड़मेर
पीटीआई, जयपुर/बाड़मेर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 17 Aug 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान के अजमेर और बाड़मेर में अलग-अलग हादसों में दो भाइयों और एक बहन सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में अजमेर जिले के मदनगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात बाइक के फिसलकर तालाब में गिर जाने से दो दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सोमू (26) और प्रदीप सिंह (25) के रूप में की गई है। दोनों बाइक से मदनगंज इलाके में एक मंदिर से लौट रहे थे। बाइक फिसलकर तालाब में गिर गई जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को तालाब से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
एक अन्य हादसे में बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में सोमवार को एक डिग्गी (छोटे तालाब) में डूबने से दो भाइयों और एक बहन की मौत हो गयी। थानाधिकारी विक्रम सांदू ने बताया कि सोमवार सुबह प्रहलाद पूरा गांव के निवासी दो भाई कुंए के बाहर बनी डिग्गी में स्नान करने के लिए उतरे थे।
इस दौरान पांव फिसलने से दोनों डूबने लगे। मौके पर खड़ी उनकी बहन भी अपने भाइयों को बचाने के लिए डिग्गी में कूद पड़ी। लेकिन तीनों की डूबने से मौत हो गई। सांदू ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त राणाराम (15), जसाराम (13) और गुड्डी (18) के रूप में की गई है।