फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Five constables suspended of Udaipur police for beating youth for refusing to bring liquor

Jodhpur: शराब लाने से मना करने पर पुलिसकर्मियों ने की थी युवक की पिटाई, पांच कांस्टेबल संस्पेंड

Mon, 11 Apr 2022 03:55 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 11 Apr 2022 03:55 PM IST
सार

आरोप है कि पुलिस युवक को जीप में ले गई और उससे मारपीट की गई। मारपीट में युवक का हाथ भी फ्रैक्चर हो गया।

विज्ञापन
Five constables suspended of Udaipur police for beating youth for refusing to bring liquor
उदयपुर में कांस्टेबल पर कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जोधपुर में शराब की मांग पूरी नहीं करने पर एक युवक के साथ मारपीट करना पुलिसकर्मियों के लिए महंगा पड़ गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में पांच कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
 

तीन अप्रैल को गोगुंदा सायरा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणों का कलवाना निवासी अंकित कुमार रात नौ बजे कस्बे की सुख सागर होटल की तरफ अपनी बाइक से आ रहा था, तभी अपने कुछ दोस्तों को देख होटल के वहां पर एक कार के पास बाइक रोकी। कार में सायरा थाना के कांस्टेबल मुकेश और एक इंद्रपाल नमक शिक्षक बैठ कर शराब पी रहे थे। अंकित को कांन्स्टेबल मुकेश ने ठेके से शराब लाने को कहा तो अंकित के मना कर दिया। इस पर शिक्षक ने कार से उतरकर अंकित को थप्पड़ मार दिया। जिससे उनके बीच बहस हो गई और अंकित के दोस्तों ने उसे समझा कर घर भेज दिया। 

विज्ञापन
 

उसी रात करीब 10 बजे सायरा थाना के कांस्टेबल बाबूलाल का फोन आया और बाद में सायरा थाने के कांस्टेबल मुकेश कुमार, धनराज, पृथ्वीराज और राहुल अंकित को जीप में बैठा कर ले गए और वाहन में ही अंकित के साथ मारपीट की। मारपीट में अंकित का हाथ फैक्चर हो गया। इस मामले में अंकित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी। साथ ही ब्राह्मण समाज ने भी मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की थी। जांच के बाद एसपी ने मारपीट करने वाले पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed