{"_id":"65a5113cd9991695cb096088","slug":"firing-took-place-between-two-parties-in-broad-daylight-in-dholpur-bari-market-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: जिम में शुरू हुए विवाद के बाद दो पक्षों में चली गोलियां, फायरिंग से बाड़ी बाजार में दहशत, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: जिम में शुरू हुए विवाद के बाद दो पक्षों में चली गोलियां, फायरिंग से बाड़ी बाजार में दहशत, आरोपी फरार
Mon, 15 Jan 2024 04:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 15 Jan 2024 04:34 PM IST
सार
धौलपुर बाड़ी बाजार में सरेआम दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर करीब 3 से 4 राउंड फायर किए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष के लोग हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस थाना बाड़ी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
बाड़ी शहर के एडीजे कोर्ट के सामने सोमवार दोपहर दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। गोली चलने से बाजार में दहशत फैल गई। लोगों में अफरा-तफरी माहौल बन गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों पक्ष बाजार में आकर भिड़ गए। शहर के एडीजे कोर्ट के पास दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से गाली गलौज शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। करीब 3 से 4 राउंड फायरिंग बताई जा रही है।
विज्ञापन
गोली चलने से बाजार में दहशत फैल गई। बाजार के लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। फायरिंग की सूचना बाजार के लोगों ने स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष के लोग हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास हमलावरों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
घटना को लेकर थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया दो पक्षों में जिम एक्सरसाइज करने के दौरान विवाद हुआ था। मामूली विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।