{"_id":"62af0320bee8972ecc76491e","slug":"fire-in-bus-full-of-passengers-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर में यात्रियों से भरी बस में लगी आग, धुंआ उठता देख यात्रियों में मची अफरा-तफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर में यात्रियों से भरी बस में लगी आग, धुंआ उठता देख यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Sun, 19 Jun 2022 04:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 19 Jun 2022 04:36 PM IST
सार
फायर फाइटिंग सिस्टम और फायर ब्रिगेड की मदद से बस में लगी आग पर काबू पाया गया। बीच सड़क पर बस में आग लगने से गांधी नगर मोड़ पर जाम भी लग गया था।
विज्ञापन
बस में इंजन में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयुपर में जेसीटीएसएल की बस में अचानक आग लग गई। चालक और परिचालक ने बस से धुंआ उठता देख यात्रियों को बस से नीचे उतारा और फिर आग पर काबू पाया। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार को खोरा से रीको कांटा की ओर जाने वाली जेसीटीएसएल बस में आग लग गई। गांधी नगर मोड़ के पास पहुंचते ही बस के इंजन से धुंआ उठने लगा। अचानक बस में लगी आग से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। परिचालक ने जल्द से जल्द यात्रियों को बस से नीचे उतारा। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हादसे का शिकार नहीं हुआ।
विज्ञापन
फायर फाइटिंग सिस्टम और फायर ब्रिगेड की मदद से बस में लगी आग पर काबू पाया गया। बीच सड़क पर बस में आग लगने से गांधी नगर मोड़ पर जाम भी लग गया था। वहीं बस में सवार यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि जेसीटीएसएल की बस में आग लगा कोई नहीं बात नहीं हैं। इससे पहले भी इन बसों के साथ हादसे होते रहे हैं। करीब दस दिन पहले अजमेरी गेट पर एक एसी थ्री लो फ्लोर बस के ब्रेक फेल हो गए थे। दो दिन बाद फिर उसी बस का हैंड ब्रेक जाम हो गया। इसके अलावा एक चलती बस टायर भी फट गया था और रविवार को बस में आग ही लग गई। इस तरह बार हो रहीं घटनाओं से बसों के मेंटेनेंस पर सवाल उठ रहे हैं।