Rajasthan: एसएमएस अस्पताल के सप्लाई बॉक्स में लगी आग, बिजली गुल होने से मरीजों की जान पर बनी
जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के आईसीयू में करीब 30 गंभीर मरीज भर्ती थे। बिजली गुल होने के कारण इन मरीजों को डॉक्टरों ने अन्य तकनीकी से ऑक्सीजन दी।
विस्तार
जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में सप्लाई बॉक्स में आग लग गई। जिससे अस्पताल के आईसीयू में बिजली गुल हो गई और मरीजों की जान पर बन आई। हालांकि, डॉक्टरों और नर्सिंग कर्मी ने काफी जद्दोजहद के बाद मरीजों की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार सवाई मानसिंह अस्पताल के न्यू एडवांस आईसीयू 2 और 3 में बिजली गुल हो गई। आईसीयू में तकरीबन 30 मरीज गंभीर स्थिति में भर्ती थे। सप्लाई बॉक्स में आग लगने के कारण न्यू एडवांस आईसीयू 2 और 3 की बिजली गुल हो गई। आनन-फानन में डॉक्टरों ने मरीजों को पावर बैकअप होने के कारण अन्य तकनीकी से ऑक्सीजन दी। तकरीबन डेढ़ घंटे आईसीयू में बिजली गायब रही। पावर बैकअप के कारण मरीजों की जान बच गई। इस दौरान नर्सिंग कर्मचारियों और परिजनों ने एक्यूरेव-बाइपेप के जरिए मरीजों की जान बचाई गई।