{"_id":"65bbcc6dcf15415831028f54","slug":"female-fetus-found-outside-kota-jk-loan-hospital-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: अस्पताल परिसर में विकसित कन्या भ्रूण मिलने से सनसनी, पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: अस्पताल परिसर में विकसित कन्या भ्रूण मिलने से सनसनी, पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया
Thu, 01 Feb 2024 10:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:23 PM IST
सार
पूर्ण रूप से विकसित भ्रूण नौ महीने का बताया जा रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कोई मृत बच्ची पैदा होने के बाद यहां फेंक गया होगा। हालांकि, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा में गुरुवार को कन्या का पूर्ण विकसित शव मिलने से मां की ममता शर्मसार हो गई। कोटा के नयापुरा इलाके में स्थित जेके लोन अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक के पास झाडियों में कन्या भ्रूण मिला है। पूर्ण रूप से विकसित भ्रूण नौ महीने का बताया जा रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कोई मृत बच्ची पैदा होने के बाद यहां फेंक गया होगा। हालांकि, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ब्लड बैंक में ऑपरेटर पद पर कार्यरत जितेन्द्र महावर ने बताया कि गुरुवार सुबह वह डयूटी खत्म कर बाहर निकला तो उसकी नजर झाड़ियों में पड़े भ्रूण पर गई। उसने पास जाकर देखा और अस्पताल के कर्मचारियों व पुलिस को जानकारी दी दी। मौके पर पहुंचे स्टाफ और पुलिसकर्मियों ने भ्रूण को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया।
विज्ञापन
भ्रूण पूरी तरह विकसित है, ऐसे में माना जा रहा है कि किसी ने मृत बच्ची का जन्म होने के बाद उसे यहां फेंका दिया होगा। जेके लोन अस्पताल मातृ और शिशु अस्पताल है। यहां रोज कई प्रसव होते हैं। लेकिन, लापरवाही यह है कि मृत बच्चे को भी इस तरह फेंकने के लिए नहीं दिया सकता है। फिलहाल पुलिस अस्पताल से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन