{"_id":"64d77b0a57e3232d1b0316cf","slug":"failed-to-break-atm-in-jaipur-miscreant-steals-three-mobiles-of-young-man-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर में एटीएम तोड़ने में असफल रहा तो युवक के तीन मोबाइल चोरी कर ले गया बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर में एटीएम तोड़ने में असफल रहा तो युवक के तीन मोबाइल चोरी कर ले गया बदमाश
Sat, 12 Aug 2023 05:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 12 Aug 2023 05:58 PM IST
सार
जयपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है। चोरी किए गए मोबाइल के नंबर की लोकेशन के आधार पर भी बदमाश का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
एटीएम तोड़ने का प्रयास करता बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के सिंधी कैंप थाना इलाके में शनिवार सुबह करीब तीन बजे एक बदमाश ने पारीक कॉलेज रोड स्थित एटीएम को लूटने का प्रयास किया। काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी वह एटीएम मशीन तोड़ने में सफल नहीं हो पाया। इसके बाद वह एटीएम के पास स्थित एक लैब में सो रहे युवक के तीन मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है। चोरी किए गए मोबाइल के नंबर की लोकेशन के आधार पर भी बदमाश का पता लगाया जा रहा है। पुलिस बदमाश को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बदमाश ने एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ की तो सायरन बज गया, इससे वह डरकर भाग गया। हालांकि, अभी तक बैंक प्रशासन की तरफ से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन