{"_id":"63f0e12cb8ccf8dc91068b71","slug":"ex-bjp-mla-from-dungarpur-devendra-katara-join-aam-aadmi-party-in-jaipur-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा के पूर्व विधायक कटारा आप में शामिल, कांग्रेस और NCP के कार्यकर्ताओं ने भी थामा पार्टी का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा के पूर्व विधायक कटारा आप में शामिल, कांग्रेस और NCP के कार्यकर्ताओं ने भी थामा पार्टी का दामन
Sat, 18 Feb 2023 08:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 18 Feb 2023 08:01 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा ने कहा कि वे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की योजनाओं और ईमानदारी से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
जयपुर में विनय मिश्रा ने की प्रेस वार्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में आम आदमी पार्टी चुनावी मोड में आ गई है। शनिवार को डूंगरपुर से भाजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा सहित भाजपा, एनसीपी और कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने आप की सदस्यता ग्रहण की। जयपुर प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पार्टी के पदाधिकारियों ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन
आप में शामिल होने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा ने कहा कि वे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की योजनाओं और ईमानदारी से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। विनय मिश्रा के साथ मिलकर हम देश हित में काम करेंगे। बतादें कि कटारा 2013 से 2018 तक डूंगरपुर से भाजपा के विधायक रहे हैं।
विज्ञापन
देवेंद्र कटारा और उनके अन्य साथियों को आप की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए राजस्थान के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि हमारी पार्टी में ही वो दम है जो पूरे देश में मोदी-अडाणी के गठबंधन का विरोध कर रही है। अशोक गहलोत की पुलिस की लाठियां हमनें खाई हैं। राजस्थान में आगामी चुनाव में हमारी पार्टी अभूतपूर्व प्रदर्शन करने जा रही है।
विज्ञापन
इन्होंने थामा आप का हाथ
देवेंद्र कटारा के साथ राजस्थान आदिवासी संघ डूंगरपुर के जिलाध्यक्ष रूपलाल डोडा, वर्किंग कमेटी राजस्थान के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह राव, धर्मेंद्र नजोमा, रूपशंकर ताबियाद, अमरदीप भगोरा, लक्ष्मण डोडियार, देवीलाल कोटेड, मोहनलाल डामोर, देवेंद्र अहारी, अभिषेक मोडिया, नारायण मोडीया आदि के साथ कांग्रेस की सहकारी समिति के जावर सिंह खींचड़ आदि दर्जनों लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।