{"_id":"63ec7f5bdb680d362106ddcf","slug":"dr-poonia-inaugurated-tennis-clay-court-at-sawaiman-singh-stadium-2023-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: डॉ. कृष्णा पूनिया ने किया टेनिस क्ले कोर्ट का उद्घाटन, बोलीं- खेल खिलाड़ी को जिन्दगी जीना सिखाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: डॉ. कृष्णा पूनिया ने किया टेनिस क्ले कोर्ट का उद्घाटन, बोलीं- खेल खिलाड़ी को जिन्दगी जीना सिखाते हैं
Wed, 15 Feb 2023 12:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:15 PM IST
सार
सवाई मानसिंह स्टेडियम में 11 लाख रुपये की लागत से बने टेनिस क्ले कोर्ट का पदमश्री डॉक्टर कृष्णा पूनिया और दिनेश एम.एन. ने शिला पट्टिका का अनावरण करते हुए कोर्ट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
डॉक्टर कृष्णा पूनिया
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल खिलाड़ी को जीना सिखाते हैं। भारत की पदक की सोच खिलाड़ियों को तनावग्रस्त करती है, जिसे बदलने की जरूरत है। अभिभावकों को चाहिए कि वह खिलाड़ी को मनोबल न टूटने दें। ये बात सवाईमान सिंह स्टेडियम स्थित टेनिस क्ले कोर्ट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष पदमश्री डॉक्टर कृष्णा पूनिया ने खिलाड़ियों से कही। 11 लाख की लागत से बने टेनिस क्ले कोर्ट का पदमश्री डॉक्टर कृष्णा पूनिया व दिनेश एम.एन. ने शिला पट्टिका का अनावरण किया।
विज्ञापन
कृष्णा पूनिया टेनिस क्ले कोर्ट का उद्घाटन करते हुए
- फोटो : Amar Ujala Digital
प्रदेश में खेलों का वातावरण है
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खेल और खिलाड़ियों को लेकर बजट में काफी घोषणाएं कर प्रदेश में खेलों का वातावरण बनाने को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर कर दी है। पूनिया ने कहा कि खिलाड़ी को आमजन से काफी मनोबल मिलता है। जिसके दम पर संजोए गए सपने पूरे किए जा सकते हैं। डॉ. पूनिया ने कहा कि आज प्रदेश में खेलों का वातावरण बना है। आज युवा पीढ़ी मोबाइल और टी.वी. की दुनिया को छोड़कर खेल मैदानों की ओर अपना रुख करने लगी है। अब खेलों के जरिए राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए नौकरी के द्वार खोल दिए हैं।

दिनेश एम.एन. ने शिला पट्टिका का अनावरण किया।
- फोटो : Amar Ujala Digital
स्वस्थ शरीर से सारे सुख संभव
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एम. एन. ने खिलाड़ियों से कहा कि खिलाड़ी का शरीर स्वस्थ्य और मस्तिष्क विकसित रहना चाहिए। शरीर के स्वस्थ्य रहने से जिन्दगी के सारे सुख संभव हैं। उन्होंने कहा कि कर्म करना आपके अधिकार में है, परिणाम नहीं। भविष्य में रहना जिन्दगी जीने का मूल मंत्र है। दिनेश एम. एन. ने कहा कि नकारात्मक सोच होने पर शारीरिक क्रियाएं करने से काफी हद तक राहत मिलती है। इसके साथ खिलाड़ियों को खेल भावना जिन्दगी भर अपने जेहन में रखनी चाहिए। सफलता जीवन में स्थायी नहीं होती है, इसलिए जोश बरकरार रखना चाहिए।
योजनाओं की जानकारी प्रदान की
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. जी.एल.शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए सवाईमान सिंह स्टेडियम में चल रही खेल गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की। समारोह के दौरान हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, राज्य खेल संघों के पदाधिकारी, खेलप्रेमी व काफी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।