फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dogs attack goat kids in Jaisalmer 87 lambs die

Rajasthan: जैसलमेर में आवारा कुत्तों के झुंड ने बकरी के बच्चों पर किया हमला,  87 मेमनों को मौत, तीन घायल

Thu, 01 Feb 2024 10:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 01 Feb 2024 10:28 PM IST
सार

कुत्तों ने करीब 100 बकरी के बच्चों का शिकार कर लिया। जिसमें 87 मौके पर ही मर गए और 3 गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से गरीब पशुपालक की मदद करने की अपील करते हुए आवारा कुत्तों से छुटकारा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
Dogs attack goat kids in Jaisalmer 87 lambs die
कुत्तों के हमले से बकरियों के बच्चों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर के म्याजलार गांव के पास एक ढाणी में आवारा कुत्तों ने हमला कर बकरी के 87 बच्चों (मेमनों) को मार दिया। कुत्तों ने करीब 100 मेमनों पर हमला किया था, जिनमें से 87 की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर है। गरीब पशुपालक खैरदीन के पशुओं की मौत से घर और गांव में सभी दुखी हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सरकार से पशुपालक की मदद करने अपील की है।

विज्ञापन


ग्रामीण हाकम सिंह म्याजलार ने बताया कि घटना बुधवार की है जब पशु पालक खैर दीन अपनी 200 बकरियों को लेकर जंगल में चराने के लिए जा रहा था। वह फतन खान की ढाणी स्थित पशुओं के बाड़े में 100 छोटे मेमने बंद कर गया। करीब 3 घंटे बाद जब वह लौटा तो 3 कुत्ते बाड़े में बंद बकरी के बच्चों को मार रहे थे। जिसके बाद उसने कुत्तों को वहां से भगाया। 
विज्ञापन


इस दौरान कुत्तों ने करीब 100 बकरी के बच्चों का शिकार कर लिया। जिसमें 87 मौके पर ही मर गए और 3 गंभीर घायल हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। खैरदीन और उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गरीब पशुपालक की मदद करने की अपील करते हुए आवारा कुत्तों से छुटकारा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed