{"_id":"5c0ff9dcbdec2241871ffc17","slug":"discus-thrower-krishna-poonia-became-mla-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान की 'बेटी' कृष्णा पूनिया बनेंगी विधायक, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान की 'बेटी' कृष्णा पूनिया बनेंगी विधायक, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
krishna poonia
राष्ट्रमंडल खेल 2010 की स्वर्ण पदक विजेता चक्का फेंक खिलाड़ी कृष्णा पूनिया नई शुरुआत करते हुए मंगलवार को सादुलपुर विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई। पूनिया सादुलपुर सीट से विधायक रहे बहुजन समाज पार्टी के मनोज न्यांगली को हराया।
विज्ञापन
कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही पूनिया को 70020 मत मिले और उन्होंने 18084 मतों से जीत दर्ज की। पूनिया ने दूसरी बार विधायक का चुनाव लड़ा था। पिछले चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन