{"_id":"65d74d0482de9873fb0c2376","slug":"rajasthan-rahul-gandhi-nyaya-yatra-will-reach-dholpur-on-25th-february-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राहुल गांधी की न्याय यात्रा 25 फरवरी को पहुंचेगी धौलपुर, फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी कार्यक्रम होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राहुल गांधी की न्याय यात्रा 25 फरवरी को पहुंचेगी धौलपुर, फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी कार्यक्रम होगा
Thu, 22 Feb 2024 07:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Feb 2024 07:19 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगामी 25 फरवरी को धौलपुर पहुंचेगी। इस दौरान फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही राहुला गांधी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को धौलपुर पहुंच रही है। यात्रा की तैयारी को लेकर राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के नेता एवं संगठन पदाधिकारी जुट गए हैं। उत्तर प्रदेश से राजस्थान की धौलपुर जिले की सीमा में प्रवेश करने पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी का कार्यक्रम किया जाएगा। इसके बाद दो मार्च को धौलपुर शहर में ढाई किलोमीटर तक राहुल गांधी पैदल चलेंगे।
विज्ञापन
राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने बताया, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की असम से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को राजस्थान प्रदेश के धौलपुर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में प्रदेश एवं राज्य स्तरीय नेता तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने बताया, असम से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से चलकर धौलपुर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बोथ पुरा गांव में फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी का कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, अजय माकन, केसी वेणुगोपाल, मोहन प्रकाश समेत तमाम कांग्रेस के गद्दार नेता मौजूद रहेंगे।
बोथ गांव में होगी जनसभा
कांग्रेसी विधायक रोहित बोहरा ने बताया, फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी के बाद राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव बोथपुरा में राहुल गांधी की विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। राहुल गांधी की सभा में भारी तादात में कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश से भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं संगठन पदाधिकारी जनसभा में शामिल होंगे। जनसभा की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जुट गए हैं।
दो मार्च को धौलपुर शहर में पैदल निकाली जाएगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
विधायक रोहित बोहरा ने बताया, 25 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा धौलपुर पहुंचने के बाद पांच दिन का विश्राम करेगी। दो मार्च को राहुल गांधी दोबारा धौलपुर पहुंचेंगे। धौलपुर शहर में राजाखेड़ा बाइपास से लेकर वॉटर वर्क चौराहे तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पैदल निकाली जाएगी। इसके बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में प्रवेश करेगी।