{"_id":"66113e77696558ceea000748","slug":"dholpur-news-health-department-raided-15-places-and-seized-spoiled-and-adulterated-goods-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: मिलावटखोरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 15 जगहों पर छापे मार जब्त किया खराब और मिलावटी सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: मिलावटखोरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 15 जगहों पर छापे मार जब्त किया खराब और मिलावटी सामान
Sat, 06 Apr 2024 05:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 06 Apr 2024 05:52 PM IST
सार
पुलिस और चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने लगातार 48 घंटे में जिले में 15 जगहों पर छापे मारकर भारी मात्रा में खराब, बदबूदार दूध से बने पदार्थों, मिठाइयों को जब्त कर नष्ट करवाया।
विज्ञापन
जब्त किया गया नकली मावा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खाद्य पदार्थों में मिलावटकर आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस और चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने लगातार 48 घंटे में जिले में 15 जगहों पर छापे मारकर भारी मात्रा में खराब, बदबूदार दूध से बने पदार्थों, मिठाइयों को जब्त कर नष्ट करवाया है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश में की गई अचानक कार्रवाई से मिलावट खोरों में हड़कंप मच गया। कुछ फैक्ट्री संचालक और मिठाइयों के विक्रेता फैक्ट्री और प्रतिष्ठानों को बंद कर फरार भी हो गए हैं।
विज्ञापन
फूड इंस्पेक्टर पदम सिंह परिवार ने बताया जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी तथा जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीणा द्वारा गठित विभागीय टीम ने पुलिस के साथ मिल कर राजाखेड़ा क्षेत्र में 2 अप्रैल मध्यरात्रि से 4 अप्रैल देर शाम तक कार्रवाई करते हुए मिलावट खोरों के 12 ठिकानों पर कार्रवाई कर लगभग 2500 किलो से अधिक खराब बदबूदार खोया, 540 लीटर खराब घी, 150 किलो नकली पनीर, 25 कट्टे मिल्क पाउडर, 162 डिब्बे मिलावटी बर्फी, 21 टीन मिलावटी रिफाइंड तेल के नष्ट करवाए है। वहीं 680 लीटर घी को संदेह के आधार पर सीज करवाया है।
विज्ञापन
मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी जयंतीलाल मीणा ने बताया कि संयुक्त टीम ने राजाखेड़ा, मनियां, दिहोली, महाजीत का पुरा, सावलिया पुरा सहित एक दर्जन से अधिक जगहों पर छापे मारकर कुल 48 नमूने खाद्य पदार्थों के, एक नमूने की मौके पर मोबाइल फूड टेस्ट लैब द्वारा जांच करवाई गई। एक नमूना प्रयोगशाला के लिए भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पांच मिलावट खोरों के विरुद्ध पुलिस एफआईआर भी दर्ज की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दो अप्रैल को पुलिस ने राजाखेड़ा क्षेत्र में भारी मात्रा में मिलावटी खाद्य पदार्थ निर्माण की सूचना दी गई थी। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार को पुलिस के साथ कार्रवाई करने के लिए भेजा गया। जिले में कार्यरत एक मात्र खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लगातार 24 घंटे पुलिस के साथ नमूने लेने तथा नष्ट करने की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि रीको औद्योगिक क्षेत्र श्री हरी डेयरी से 680 लीटर घी सीज तथा 150 किलो पनीर नष्ट करवाया तथा नमूने प्रयोशाला के लिए भिजवाए गए है। रिपोर्ट में मिलावट पाए जाने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
मिलावट खोरों में मचा हड़कंप
पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से मिलावट खोरों में हड़कंप मच गया। धौलपुर जिले के जितने भी मिलावट खोर थे राजाखेड़ा क्षेत्र में हुई कार्रवाई से फरार हो गए। मिलावट कर फैक्ट्री और मिठाई की दुकान और प्रतिष्ठानों को बंद कर फरार हो गए। फूड इंस्पेक्टर पदम सिंह परमार ने बताया अधिकांश को प्रशासन ने चिह्नित कर लिया है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।