फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   dholpur railway station woman lover suicide train morena couple death rajasthan news

धौलपुर में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या: मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान, दोनों की मौके पर मौत

Thu, 10 Sep 2026 04:05 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 10 Sep 2026 04:05 PM IST
सार

Rajasthan News: धौलपुर रेलवे स्टेशन पर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले युवक और महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है। महिला के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज थी। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
dholpur railway station woman lover suicide train morena couple death rajasthan news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर रेलवे स्टेशन पर मध्य प्रदेश के रहने वाले एक युवक और एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जीआरपी थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से स्पष्ट हुआ है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और दोनों मृतक मध्य प्रदेश के पड़ोसी जिले के निवासी थे।
विज्ञापन


दोनों ने साथ छलांग लगाई
स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर उस समय अफरातफरी मच गई जब तेज रफ्तार मालगाड़ी गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों और रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि युवक और महिला काफी समय से प्लेटफॉर्म पर टहल रहे थे। जैसे ही ट्रेन पास आई, दोनों ने अचानक पटरी पर छलांग लगा दी। ट्रेन के लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाए, लेकिन गति तेज होने के कारण हादसा नहीं रुक सका। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मुरैना जिले के रहने वाले थे दोनों
पुलिस ने तलाशी के दौरान मृतकों के पास से मिले पहचान पत्र और मोबाइल से उनके पते की जानकारी जुटाई। जीआरपी ने बताया कि दोनों मृतक मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने मृतकों के स्वजनों को मोबाइल के माध्यम से दुर्घटना की सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार, स्वजनों के धौलपुर पहुंचने के बाद ही शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल पार्क से CA का अपहरण! जबरन मर्सिडीज में डाला, फिर ऐसे बच गई जान

महिला की दर्ज है गुमशुदगी
पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। महिला विवाहित थी और ससुराल से बिना बताए कहीं चली गई थी। उसके परिवार ने मध्य प्रदेश के संबंधित थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जीआरपी के अनुसार, दोनों घर से निकलने के बाद धौलपुर पहुंचे थे। पुलिस का अनुमान है कि सामाजिक बदनामी या पारिवारिक तनाव के कारण दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed