फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Crime Miscreants beat up tractor driver and his brother by firing

Dholpur: बदमाशों ने फायरिंग कर ट्रैक्टर चालक और उसके भाई के साथ की मारपीट, नाकेबंदी के बाद भी नहीं लगा सुराग

Sun, 11 Jun 2023 10:04 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 11 Jun 2023 10:04 AM IST
सार

राजस्थान के धौलपुर जिले में बदमाशों ने फायरिंग कर दो लोगों की पिटाई कर दी। घटना के बाद फिलहाल, पुलिस ने नाकेबंदी तो करवाई लेकिन बदमाशों का पता नहीं लगा सकी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन
Dholpur Crime Miscreants beat up tractor driver and his brother by firing
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले में बाड़ी सदर थाना इलाके के आदमपुर गांव के पास शनिवार रात को ट्रैक्टर चालक एवं उसके भाई के साथ बदमाशों ने मारपीट कर फायरिंग कर दी। दहशत फैलाकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घायलों को बाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 18 वर्षीय अनूप सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी हथिया खोर बीती रात खेत से ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा खाद डालकर घर लौट रहा था। बीच रास्ते में चार बदमाश बाइक खड़ी कर शराब पी रहे थे। अनूप ने उन लोगों से रास्ते से बाइक को हटाने की कहा तो बदमाशों ने ट्रैक्टर की चाबी निकाल कर मारपीट कर दी। अनूप बदमाशों के चंगुल से भाग गया और घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अनूप का बड़ा भाई कोमल सिंह अपने एक साथी के साथ बाइक से मौके पर पहुंचा गया। अनूप के भाई कोमल ने मौके पर खड़े बदमाशों उलाहना दिया तो बदमाशों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। दो बाइकों पर आए तीन बदमाशों ने पहुचते ही फायरिंग कर दी। लेकिन दोनो भाइयों ने खेत में छिप कर जान बचाई। इससे पूर्व बदमाशों द्वारा अनूप के भाई कोमल के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। दोनों भाइयों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों के पहुंचने से पूर्व ही बदमाश फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। हेड कांस्टेबल पूरन सिंह ने बताया घायल का सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घायल युवक के पुलिस द्वारा पर्चा बयान लिए जा रहे हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस ने कराई नाकाबंदी, नहीं लगा सुराग...
बदमाशों द्वारा की गई मारपीट एवं फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने आसपास इलाके में नाकाबंदी भी कराई। लेकिन अज्ञात बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस भी बरामद किए हैं। संभावना बताई जा रही है बदमाश किसी बड़ी वारदात को देने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस बदमाशों को चिन्हित करने के प्रयास कर रही है। जिले में लगातार बजरी, बंदूक एवं बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था एवं कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। आमजन में असंतोष देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed