फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Deputy CM Diya Kumari Nature and culture are the nutrients of society Bhilwara news

Rajasthan: हरित संगम मेले में पहुंची दीया कुमारी, कहा- प्रकृति और संस्कृति समाज के पोषक तत्व हैं

Thu, 11 Jan 2024 09:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 11 Jan 2024 09:23 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा- पर्यावरण, जल संरक्षण और मातृशक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रकृति व संस्कृति के उत्थान के लिए जनजागरूकता का सराहनीय प्रयास है। यह निश्चित ही बेहतर परिणाम लाएगा।

विज्ञापन
Deputy CM Diya Kumari Nature and culture are the nutrients of society Bhilwara news
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीलवाड़ा जिले में अपना संस्थान द्वारा आयोजित हरित संगम (पांच दिवसीय मेले) में का शुभारंभ राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा-प्रकृति और संस्कृति दोनों समाज के पोषक तत्व हैं। पर्यावरण, जल संरक्षण और मातृशक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रकृति और संस्कृति के उत्थान के लिए जनजागरूकता का सराहनीय प्रयास है।

विज्ञापन


सामाजिक दायित्व के निर्वहन करने के लिए लोगों को प्रेरित करने का यह प्रयास निश्चित ही बेहतर परिणाम लाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण सरंक्षण और जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अपना संस्थान द्वारा 3 हजार केन्द्रों पर जल संरक्षण के कार्यकम चलाए गए। 60 लाख पौधे लगाकर 300 से अधिक स्थानों पर सघन पौधारोपण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अखिल भारतीय पर्यावरण प्रकल्प सह प्रभारी राकेश जी जैन, अखिल भारतीय पर्यावरण संरक्षण जन संवाद प्रमुख सुरभी जी दीदी, अखिल भारतीय पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख गोपाल जी भाईसाहब, समस्त महिला स्वयं सेवी संस्थाओ के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed