{"_id":"65bbcd2232a2c7d8020648c3","slug":"demand-for-removal-of-bari-municipality-chairman-kamlesh-devi-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: बाड़ी नपा अध्यक्ष कमलेश को हटाने की मांग, अविश्वास प्रस्ताव लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: बाड़ी नपा अध्यक्ष कमलेश को हटाने की मांग, अविश्वास प्रस्ताव लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे पार्षद
Thu, 01 Feb 2024 10:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:26 PM IST
सार
पार्षद हुकम पाल ने कहा कि बाड़ी नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश देवी ने 3 साल के शासनकाल में बिल्कुल भी काम नहीं कराए हैं। इससे बोर्ड के सभी सदस्य कमलेश देवी के विरोध में हैं। अविश्वास प्रस्ताव के जरिए उन्हें हटाकर हम दूसरा अध्यक्ष चुनना चाहते हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष के विरोध में पार्षद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर बाड़ी नगर पालिका में गुरुवार को अध्यक्ष के खिलाफ बिरोध हो गया। 29 पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लेकर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के पास पहुंच गए। बाड़ी शहर में विकास कार्य नहीं कराए जाने से आक्रोशित पार्षदों ने डीएम से अविश्वास प्रस्ताव पारित कर नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश देवी को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
पार्षद अमर सिंह पोसवाल ने बताया 3 वर्ष पूर्व बाड़ी नगर पालिका में कांग्रेस बोर्ड का गठन हुआ था। आरक्षित सीट होने के कारण कांग्रेस की कमलेश देवी नगर पालिका बोर्ड की अध्यक्ष चुनी गई थीं। पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि 3 साल के बाद भी बाड़ी शहर के हालात बदहाल बने हुए हैं। शहर की सड़कें पूरी तरह से जर्जर और खस्ता हाल हो गई हैं। कॉलोनियों में जल भराव की समस्या आए दिन देखने को मिलती है। शहर का बुनियादी ढांचा पूरी तरह से बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
पार्षद हुकम पाल ने बताया नाले नालिया और खरंजो का निर्माण भी नहीं कराया गया है। शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश देवी द्वारा विगत 3 साल के शासनकाल के अंतर्गत बिल्कुल भी काम नहीं कराए हैं। इससे शहर के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पार्षदों ने बताया बाड़ी नगर पालिका बोर्ड के सभी सदस्य कमलेश देवी के विरोध में हैं। अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से कांग्रेस की अध्यक्ष कमलेश देवी को हटाकर दूसरा अध्यक्ष चुनना चाहते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बाड़ी नगर पालिका में कुल 45 पार्षद हैं, जिनमें से एक पार्षद अजमेर सिंह का कुछ दिन पहले निधन हो चुका है। गुरुवार को 29 पार्षद लामबंद होकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए और कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाए जाने की मांग की।