{"_id":"64f5ebf769a197551e09e8b5","slug":"defense-minister-rajnath-singh-praised-former-cm-vasundhara-in-jaisalmer-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: रक्षामंत्री ने की वसुंधरा की तारीफ; राजे के शासन से की गहलोत सरकार की तुलना, बोले- जनता करे फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: रक्षामंत्री ने की वसुंधरा की तारीफ; राजे के शासन से की गहलोत सरकार की तुलना, बोले- जनता करे फैसला
Mon, 04 Sep 2023 08:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 04 Sep 2023 08:09 PM IST
सार
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार में देश में नंबर वन कोई सरकार है तो राजस्थान की सरकार है। उन्होंने कहा कि आंकलन कर लीजिए राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में कैसी सरकार थी और अब यहां कैसी सरकार है।
विज्ञापन
जैसलमेर जनसभा के दौरान राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोकरण के रामदेवरा में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तारीफ की। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आप आंकलन कर लीजिए राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में कैसी सरकार थी और अब यहां कैसी सरकार है। आपको पता चल जाएगा कि गहलोत सरकार कैसी सरकार है?
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार में देश में नंबर वन कोई सरकार है तो राजस्थान की सरकार है। इससे पहले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बेणेश्वर धाम पर कहा था कि राजस्थान में विकास की परिभाषा क्या होती है? वह वसुन्धरा राजे ने बताई।
विज्ञापन
राजस्थान में न क़ानून, न सरकार हर तरफ़ भ्रष्टाचार-वसुन्धरा राजे
पूर्व मुख्यमंत्र वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राजस्थान में न क़ानून रहा, न ही कोई सरकार है। जिधर देखो उधर भ्रष्टाचार है। हर तरफ़ लूट और आतंक है। रोज़ सात हत्याएं, 20 दुष्कर्म, नगैंगवार, गैंग रेप तो आये दिन। बमहिला अत्याचार में नम्बर वन है। महिलाओं के सम्मान पर गहलोत सरकार हर रोज़ प्रहार कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा एक तरफ़ तो गहलोत की यह सरकार है, दूसरी तरफ़ हमारी सरकार जिसने महिला को घर का मुखिया बनाने के लिए भामाशाह योजना शुरू की। पंचायत राज संस्थाओं में सभी पदों महिलाओं को 50% आरक्षण दिया। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइकिल, स्कूटी और 'राजश्री योजना' शुरू की। उन्होंने कहा चीन और पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्वितीय नेतृत्व और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण भारत भूमि के एक कण पर भी पैर नहीं रख सके।
पूर्व सीएम ने कहा 2003 में मारवाड़ ने हमें 31 में से 23 सीटें और 2013 में 33 में से 30 सीटें दीं। पोकरण क्षेत्र में हमारी सरकार ने पोकरण-फ़लसूंड-सिवाना पेयजल लिफ्ट परियोजना, पोकरण में कॉलेज और महिला कॉलेज,रामदेवरा यात्रियों के लिए पैदल पथ, रामदेवरा में पेनोरमा, नहरी भूमि के कच्चे खालों का पक्का निर्माण,नहरी भूमि का आवंटन, मंगणियार समुदाय के लिये 19 सड़के और गौरव पथ जैसे कई काम किए।