फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dead body of peacock found in Sirohi will be cremated with state honors

Rajasthan: सिरोही में मिला मोर का शव, राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार, मौत का कारण अभी साफ नहीं

Fri, 14 Apr 2023 04:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 14 Apr 2023 04:47 PM IST
सार

सिरोही के एक गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मोर के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मोर की मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Dead body of peacock found in Sirohi will be cremated with state honors
मामावाली गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर मामावाली गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया।  सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिरोही के मामावली गांव के एक खेत में मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिला। समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने वन विभाग को मोर का शव मिलने की सचूना दी। सूचना पर वन विभाग रेंज सिरोड़ी से वनरक्षक निंबाराम और सवाराम कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृत मोर का पोस्टमार्टम जाएगा, इसके बाद राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मौके पर हडमत सिंह, प्रवीण कुमार,धनराज मेघवाल व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोर शव मिलने से गांव के लोग हैरान हैं। पीएम के बाद ही साफ हो पाएगा कि मोर मौत किस तरह हुई है। किसी ने उसका शिकार तो नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed