{"_id":"6439362f7dfccc1821085706","slug":"dead-body-of-peacock-found-in-sirohi-will-be-cremated-with-state-honors-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सिरोही में मिला मोर का शव, राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार, मौत का कारण अभी साफ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सिरोही में मिला मोर का शव, राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार, मौत का कारण अभी साफ नहीं
Fri, 14 Apr 2023 04:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 14 Apr 2023 04:47 PM IST
सार
सिरोही के एक गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मोर के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मोर की मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
मामावाली गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सिरोही जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर मामावाली गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सिरोही के मामावली गांव के एक खेत में मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिला। समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने वन विभाग को मोर का शव मिलने की सचूना दी। सूचना पर वन विभाग रेंज सिरोड़ी से वनरक्षक निंबाराम और सवाराम कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृत मोर का पोस्टमार्टम जाएगा, इसके बाद राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मौके पर हडमत सिंह, प्रवीण कुमार,धनराज मेघवाल व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
मोर शव मिलने से गांव के लोग हैरान हैं। पीएम के बाद ही साफ हो पाएगा कि मोर मौत किस तरह हुई है। किसी ने उसका शिकार तो नहीं किया है।