Dholpur Crime: दोस्त के साथ लग्न में गए बुजुर्ग का तीन दिन बाद मिला शव, बेटे ने लगाए हत्या के आरोप
घटनास्थल पर सीओ विजय कुमार सिंह और थाना प्रभारी सहीराम यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवा दिया है। हत्या या सुसाइड का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर के सौपऊ में तीन दिन पहले दोस्त के साथ लगन में गए बुजुर्ग की मौत हो गई। खेत में बुजुर्ग का शव मिला है। परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
यह है पूरा मामला
मृतक के बेटे शेर सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को उसके पिता लखनदास (50) अपने दोस्त बटुआ लगन टीके में शामिल होने का कहकर घर से निकले थे। 26 अप्रैल को पिता घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास के गांव में पिता की तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिला। शेर सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को दोपहर में पिता के दोस्त बटुआ ने ही खेत की गूल के अंदर डेड बॉडी पड़ी होने की सूचना दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संदिग्ध अवस्था में अधेड़ की लाश मिली
घटनास्थल पर सीओ विजय कुमार सिंह और थाना प्रभारी सहीराम यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवा दिया है। हत्या या सुसाइड का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।
बटुआ ने पिता की हत्या की है- शेर सिंह
मृतक के पुत्र शेर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बटुआ ने ही पिता की हत्या की है। परिजनों ने बताया मृतक अक्सर खेतों पर ही रहता था। मामले की जांच की जाए। आरोपी को सजा दी जाए। 3 दिन पुराना शव होने के कारण वह सड़ने लगा है। आसपास के इलाके में बदबू फैल गई है।