फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   A shadow of death entered homes in Dausa at midnight a panther leapt over the wall

दौसा में घरों के बीच घुसा तेंदुआ: रात में मचा हड़कंप; लोगों ने शोर मचाया तो नीलकंठ पहाड़ी की ओर भागा

Wed, 16 Sep 2026 07:06 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 07:06 PM IST
सार

दौसा के आसावरी डूंगरी इलाके में मंगलवार देर रात तेंदुआ रिहायशी मकानों के बीच घुस आया। लोगों ने शोर मचाया तो वह नीलकंठ पहाड़ी की ओर भाग गया। वन विभाग ने पिंजरा लगाने और रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
A shadow of death entered homes in Dausa at midnight a panther leapt over the wall
पॉश कॉलोनी में पैंथर का मूवमेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में जंगल और आबादी के बीच की दूरी लगातार कम होती जा रही है। मंगलवार देर रात शहर के पॉश इलाके आसावरी डूंगरी में एक तेंदुआ दीवार कूदकर रिहायशी इलाके में घुस आया। घरों में सो रहे लोगों को इसकी भनक लगी तो पूरी कॉलोनी में दहशत फैल गई। शोर-शराबे की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।

विज्ञापन


दीवार के उस पार तेंदुआ, इस पार सो रहा था परिवार
रात करीब 11 बजे अवधेश शर्मा के मकान की बाउंड्री वॉल के ठीक पीछे स्थित मकान में तेंदुआ घुस गया। उसकी परछाई देखते ही लोगों ने शोर मचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीसीटीवी कैमरे में नजर आने से पहले ही लोगों ने तेंदुए को देख लिया था। कुछ देर तक तेंदुआ मकानों के बीच चहलकदमी करता रहा। लोगों की आवाज सुनकर वह अंधेरे में नीलकंठ पहाड़ी की ओर भाग गया।
विज्ञापन


पढ़ें: सीएम भजनलाल के गृह जिले में मेयर की कुर्सी का खेल पलटा: भाजपा के सामने निर्दलीय की चुनौती, कांग्रेस कहां?
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलकंठ पहाड़ी से शहर की ओर क्यों आ रहे तेंदुए?
वन विभाग के अनुसार, नीलकंठ पहाड़ी पर 4 से 5 तेंदुओं का मूवमेंट है। पानी और शिकार की कमी के चलते तेंदुए अब आबादी वाले इलाकों का रुख कर रहे हैं।

  • 10 दिन पहले खान भांकरी रोड पर भी तेंदुआ दिखाई दिया था।
  • 2 बछड़ों और कई आवारा कुत्तों का शिकार कर चुका है।
  • अब तेंदुआ सीधे रिहायशी मकानों तक पहुंच रहा है।

वन विभाग की टीम मौके पर, पिंजरा लगाने की तैयारी
सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंजर मौके पर पहुंचे। विभाग की ओर से आसावरी डूंगरी और खान भांकरी रोड पर पिंजरा लगाने तथा रात के समय गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि तेंदुए की दहशत के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। शाम होते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। लोगों ने तेंदुए का जल्द रेस्क्यू करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed