{"_id":"63be9b2b4d5a531fef50a5b5","slug":"dausa-police-arrested-five-accused-of-robbery-jivraj-murder-case-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: महिला से लूट के आरोप में पांच गिरफ्तार, इनमें जीवराज हत्याकांड के आरोपी भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: महिला से लूट के आरोप में पांच गिरफ्तार, इनमें जीवराज हत्याकांड के आरोपी भी शामिल
Wed, 11 Jan 2023 04:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 11 Jan 2023 04:49 PM IST
सार
दौसा जिले की नांगल राजावतान थाना पुलिस ने महिला के साथ मंगलवार को हुई लूट और मारपीट की घटना का मात्र 15 घंटे में खुलासा कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से 2 लोग जीवराज हत्याकांड के आरोपी भी हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा की नांगल राजावतान पुलिस ने मंगलवार को एक महिला के साथ हुई लूट के 5 आरोपियों को 15 घंटे में गिरफ्तार कर लूट की राशि 6000 रुपए और चांदी की चैन बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो जने बहुचर्चित जीवराज हत्याकांड के आरोपी भी हैं।
विज्ञापन
एसपी संजीव नैन ने बताया कि पीड़ित महिला ने अपने परिजन के साथ आकर मंगलवार को थाना नांगल राजावतान में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मारपीट कर नकद रुपए और गले की चेन लूट कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में 9 सदस्यों की विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन
गठित टीम ने हुलिए और सूचनाओं के आधार जानकारी इकट्ठा की। फिर टेक्निकल टीम की मदद से वारदात घटना में शामिल आलूदा थाना पापड़दा इलाके के निवासी राहुल मीणा (25 वर्ष) और मुकेश मीणा (27 वर्ष), छारेड़ा थाना नांगल राजावतान निवासी लक्ष्मीनारायण उर्फ सिन्या मीणा (27 वर्ष), बैजवाड़ी थाना नांगल राजावतान निवासी रामनिवास उर्फ निवास मीणा (26 वर्ष) और बालावास थाना पापड़दा निवासी अशोक मीणा (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लूटे गए 6000 रुपये और एक चांदी की चेन बरामद की है।
विज्ञापन