{"_id":"65bc619b137f63143b0fbe27","slug":"dausa-collector-devendra-yadav-conducted-surprise-inspection-of-the-district-hospital-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: कलेक्टर देवेंद्र यादव ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों से ली सुविधाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: कलेक्टर देवेंद्र यादव ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों से ली सुविधाओं की जानकारी
Fri, 02 Feb 2024 08:59 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 02 Feb 2024 08:59 AM IST
सार
जिला कलेक्टर यादव ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के ब्लड बैंक, ऑपरेशन थिएटर, बच्चों के आईसीयू और आईपीडी वार्डों का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन भवन के कारण सीवरेज संबंधित समस्या और पार्किंग व्यवस्था को भी सही करने के लिए कहा।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर देवेंद्र यादव ने किया अस्पताल का निरीक्षण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर को अचानक अस्पताल में देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर यादव ने जिला अस्पताल में निर्माणाधन भवन का निरीक्षण कर गुणवत्ता, समय-सीमा का ध्यान रखने के अलावा मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर यादव ने निरीक्षण के दौरान गुरुवार को अस्पताल के ब्लड बैंक, ऑपरेशन थिएटर, बच्चों के आईसीयू और आईपीडी वार्डों का जायजा लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दिशा - निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन भवन के कारण सीवरेज संबंधित समस्या और पार्किंग व्यवस्था को भी सही करने के लिए कहा। उन्होंने वार्डों में सफाई समेत अस्पताल परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर यादव ने मरीजों से निशुल्क दवा, निशुल्क जांच समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। शिकायत मिलने पर अधिकारियों को समाधान करने के लिए कहा। उन्होंने ने अस्पताल के कर्मचारियों को ड्रेस कोड का पालन करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर, PMO डॉक्टर शिवराम मीणा समेत अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन