{"_id":"62640bbd51034d0db810999b","slug":"daughter-ran-away-from-home-and-married-in-bikaner-father-reached-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बेटी ने प्रेम विवाह किया तो थाने पहुंचा पिता, कहा- घर से 11 लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने चुराए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बेटी ने प्रेम विवाह किया तो थाने पहुंचा पिता, कहा- घर से 11 लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने चुराए
Sat, 23 Apr 2022 07:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 23 Apr 2022 07:52 PM IST
सार
श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि फरियादी ने कुछ दिन पहले बेटी के लापता होने का केस दर्ज कराया था। पुलिस जांच में पता चला कि बेटी ने प्रेम विवाह कर लिया है। इसके बाद पिता ने बेटी पर चोरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में बेटी के प्रेम विवाह करने से पिता इतना नाराज हुआ कि वह थाने पहुंच गया। उसने अपनी बेटी के खिलाफ घर में चोरी करने का केस दर्ज कराया है। इससे पहले पिता ने बेटी के लापता होने प्राथमिकी श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। बाद में बेटी के प्रेम विवाह करने की जानकारी मिलने पर पिता ने उस पर चोरी का आरोप लगा दिया। पिता ने पुलिस से कहा कि बेटी साढ़े ग्यारह लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने लेकर घर से चली गई। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना अधिकारी वेदपाल ने बताया कि जालबसर निवासी गोरधन जाट ने कुछ दिन पहले एक बेटी के लापता होने का केस दर्ज कराया था। पुलिस जांच में पता चला कि बेटी ने लूणकरनसर के कालू कस्बे में प्रेम विवाह कर लिया है। एसडीएम के सामने पेश होकर उसने प्रेमी से शादी करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
इसके बाद लड़की के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है कि उसकी बेटी जेठी घर से साढ़े ग्यारह लाख रुपए और नौ-दस भरी सोने के आभूषण लेकर दीनदयाल जाट के साथ चली गई है। मामले में जगमाल नामक एक युवक को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन