फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Dalit man forced to rub nose in temple in Alwar for criticising Hindu gods 7 arrested

राजस्थान: अलवर में हिंदू देवी-देवताओं की आलोचना करने पर दलित युवक को मंदिर में नाक रगड़ने को मजबूर किया, सात गिरफ्तार

Thu, 24 Mar 2022 01:30 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 24 Mar 2022 01:30 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मंगलवार रात 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Dalit man forced to rub nose in temple in Alwar for criticising Hindu gods 7 arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले में एक दलित युवक को कुछ लोगों ने मंदिर में नाक रगड़ने को मजबूर किया तथा उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को बताया कि दलित युवक पर आरोप है कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की आलोचना संबंधी अपनी एक टिप्पणी के जवाब में उसने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी कर दी जिसको लेकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे माफी मांगते हुए मंदिर में नाक रगड़ने को मजबूर किया गया। घटना सोमवार की बहरोड़ थाना क्षेत्र की है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मेघवाल एक निजी बैंक में काम करता है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मंगलवार रात 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरोड़ पुलिस स्टेशन के सर्किल ऑफिसर राव आनंद ने बताया कि राजेश कुमार ने दो तीन दिन पहले फेसबुक पर 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की आलोचना की थी। उसने फिल्म के खिलाफ एक पोस्ट लिखी जिसको लेकर आलोचनात्मक टिप्पणियां की गईं। फिल्म पर पोस्ट में युवक ने सवाल किया कि क्या अत्याचार सिर्फ पंडितों के साथ हुआ है दलितों के साथ नहीं। उसने लिखा कि गरीबों पर रोज अत्याचार हो रहे हैं और उनकी सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है।

फिल्म पर मेघवाल की पोस्ट के जवाब में कुछ लोगों ने जय श्री राम और जय श्री कृष्ण लिखा। इन टिप्पणियों पर उसने कथित तौर देवताओं के लिए कुछ अपमानजनक टिप्पणियां कीं। हालांकि उसने बाद में राम और कृष्ण पर टिप्पणी करने के लिए सोशल मीडिया पर उसने माफी मांगी लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने उसे एक मंदिर में माफी मांगने के लिए मजबूर किया। उसे मंदिर ले जाया गया जहां उसने माफी मांगी।


अधिकारी ने कहा, "वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे मंदिर में नाक रगड़ने के लिए मजबूर किया और उसने जैसा कहा गया, वैसा ही किया।" उन्होंने बताया कि बहरोड़ थाने में बीती रात 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनमें से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है उनमें अजय कुमार शर्मा, संजीत कुमार, हेमंत शर्मा, परविंदर कुमार, रामावतार सिंह, नितिन जांगिड़ और दयाराम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed