फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   hardcore criminal arrest in sikar

अवैध पिस्टल के साथ हत्थे चढ़ा राजू ठेहठ का गुर्गा

Fri, 17 Mar 2017 08:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 17 Mar 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
hardcore criminal arrest in sikar
arrest - फोटो : Demo pic
सीकर जिले में केशर दुगोली हत्याकांड में वांटेड और राजू ठेहठ गैंग के गुर्गे आरोपी को सीकर में कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह कार्रवाई कोतवाली थानाप्रभारी मदन कड़वासरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। एसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शीशपाल चेचु पुत्र नारायण राम है। वह गांव दुगोली, सीकर का रहने वाला है। पकड़ा गया शीशपाल हार्डकोर बदमाश है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई संगीन मामले दर्ज है। शुक्रवार को मुखबीर से सूचना मिली थी कि हार्डकोर अपराधी व केशर दुगोली हत्याकांड में वांटेड आरोपी शीशराम पालवास रोड पर एक मकान में आया हुआ है।


सूचना मिलने पर कोतवाली थानाप्रभारी मदन कड़वासरा के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश देकर शीशपाल को दबोच लिया। उसके कब्जे से पुलिस को विदेशी पिस्टल सहित जिंदा कारतूस मिले। राजू ठेहठ गैंग से जुड़े शीशपाल के खिलाफ केशर दुगोली की हत्या, चोरी सहित कई संगीन मामले दर्ज है। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed