{"_id":"58cbf9d54f1c1bb66032d299","slug":"hardcore-criminal-arrest-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पिस्टल के साथ हत्थे चढ़ा राजू ठेहठ का गुर्गा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध पिस्टल के साथ हत्थे चढ़ा राजू ठेहठ का गुर्गा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 17 Mar 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर जिले में केशर दुगोली हत्याकांड में वांटेड और राजू ठेहठ गैंग के गुर्गे आरोपी को सीकर में कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई कोतवाली थानाप्रभारी मदन कड़वासरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। एसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शीशपाल चेचु पुत्र नारायण राम है। वह गांव दुगोली, सीकर का रहने वाला है। पकड़ा गया शीशपाल हार्डकोर बदमाश है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई संगीन मामले दर्ज है। शुक्रवार को मुखबीर से सूचना मिली थी कि हार्डकोर अपराधी व केशर दुगोली हत्याकांड में वांटेड आरोपी शीशराम पालवास रोड पर एक मकान में आया हुआ है।
सूचना मिलने पर कोतवाली थानाप्रभारी मदन कड़वासरा के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश देकर शीशपाल को दबोच लिया। उसके कब्जे से पुलिस को विदेशी पिस्टल सहित जिंदा कारतूस मिले। राजू ठेहठ गैंग से जुड़े शीशपाल के खिलाफ केशर दुगोली की हत्या, चोरी सहित कई संगीन मामले दर्ज है। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।