{"_id":"633b16a27038ea55214986a2","slug":"crime-news-three-people-arrested-for-robbing-car-driver-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: दिल्ली से कार बुक कर बाड़मेर पहुंचे महिला समेत दो युवकों ने चालक को लूटा, तीनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: दिल्ली से कार बुक कर बाड़मेर पहुंचे महिला समेत दो युवकों ने चालक को लूटा, तीनों गिरफ्तार
Mon, 03 Oct 2022 10:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:37 PM IST
सार
राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक लूट की वारदात सामने आई है। दिल्ली से कार बुक कर बाड़मेर पहुंचे एक महिला और दो युवकों ने चालक से मारपीट कर मोबाइल और पैसे सहित अन्य सामान लूट लिए। फिलहाल, सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से बाड़मेर जिले में पचपदरा के लिए टैक्सी बुक कर एक महिला और उसके दो दोस्त पटाऊ गांव पहुंचे। एक सुनसान रास्ते पर ले जाकर ड्राइवर से मारपीट कर कार, मोबाइल और अन्य दस्तावेज लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 24 घंटे के अंदर घटना में शामिल दोनों युवकों राजूराम जाट पुत्र लक्ष्मण राम निवासी थाना झंवर जिला जोधपुर, दिनेश कलबी पुत्र वीरमा राम निवासी थाना लूणी जोधपुर और महिला किरण कवर पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी हिरण मगरी उदयपुर हाल जालोरी गेट जोधपुर को गिरफ्तार कर लूटी गई कार, मोबाइल और अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
एसपी दीपक भार्गव ने बताया, रविवार को कानपुर निवासी टैक्सी ड्राइवर आर्यन यादव ने थाना पचपदरा में एक रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि दिल्ली से एक युवती और दो युवकों को लेकर कार से पचपदरा के लिए आया था। पटाऊ गांव के पास तीनों उसे एक कच्चे रास्ते पर ले गए। कुछ दूरी पर पेशाब के बहाने गाड़ी रुकवाकर तीनों ने उसके साथ मारपीट की और पर्स, मोबाइल, घड़ी, एटीएम, पैन-आधार कार्ड, 14 सौ रुपये नगद और कार छीन कर भाग गए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी भार्गव ने तुरंत ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य और सीओ धनफुल मीणा के सुपरविजन एवं थानाधिकारी पचपदरा राजेंद्र सिंह व थानाधिकारी कल्याणपुर कैलाश दान के नेतृत्व में टीम गठित की। गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे और टोल नाका के फुटेज चेक किए। तकनीकी सहायता और आसूचना पर बाड़मेर, जोधपुर और अजमेर के कई इलाकों में तलाश में दबिश दी।
तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और मुखबिर की सूचना पर आरोपी दिनेश, राजूराम को लूटी गई कार के साथ और किरण को जोधपुर में उसके घर से लूटे गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में सामने आया कि तीनों आपस में दोस्त हैं। घूमने-फिरने और मौज मस्ती करने के आदी हैं। पैसों की जरूरत होने पर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था।