फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Crime: husband burned wife with hot frying pan after not giving money for liquor

Crime: कोटा में नशे में पति ने पत्नी को गर्म तवे से जलाया, शराब के पैसे नहीं देने पर दागा

Thu, 30 Mar 2023 06:14 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 06:14 PM IST
सार

कोटा में निर्दयी शराबी पति ने अपनी पत्नी को गर्म तवे से जला दिया। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर महिला के हाथ-पैर बांधकर कमर से नीचे का हिस्सा जला दिया। पीड़िता महिला को एमबीएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Crime: husband burned wife with hot frying pan after not giving money for liquor
कोटा में नशे में पति ने पत्नी को गर्म तवे से जलाया, शराब के पैसे नहीं देने पर दागा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कोटा निवासी पीड़ित महिला भूली बाई 27 साल की है और आंवली इलाके की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी को 11 साल हो चुके हैं। पति के खिलाफ कोटा के आरके पुरम थाने में दी गई शिकायत में उसने बताया है कि वह आरके पुरम इलाके में रहती है। पति सत्यनारायण आए दिन शराब के नशे में उसे बेरहमी से मारता-पीटता है। पीड़िता का आरोप है कि दारू के नशे में पति ने उसे गरम तवे से जला दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि पति सत्यनारायण कंस्ट्रक्शन लाइन में आरसीसी का काम करता है। वह शराब पीने का आदि है और शराब पीने के लिए उससे रुपए मांगता है। रुपए नहीं देने पर झगड़ता है, गालियां देता है और मारपीट करता है।
विज्ञापन


गरम तवे से हाथों और कमर के पास बॉडी को जलाया

पीड़िता भूली बाई ने बताया कि 3 दिन पहले पति सत्यनारायण शराब पीकर देर रात घर आया और उससे झगड़ने लगा। पति उस पर शक भी करता है। झगड़ा करते हुए पति ने उससे मारपीट की, फिर गरम तवे से उसके हाथों और कमर के आस-पास बॉडी को जला दिया। घटना के बाद भूली बाई ने अपने साथ हुई इस दरिंदगी की जानकारी पीहर में दी। तब पुलिस को सूचित करने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार किया गया। बुधवार को कोटा के एमबीएस अस्पताल में एडमिट कर लिया गया। पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने पति को पकड़ लिया है। भूली बाई ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। अस्पताल के बर्न वार्ड में उसका ईलाज चल रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed