फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cousin was attacked with a knife in Jhunjhunu, man died while going hospital

Jhunjhunu Crime News: चचेरे भाई पर चाकू से किया हमला, अस्पताल जाते वक्त युवक ने तोड़ा दम

Sat, 29 Apr 2023 05:32 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 29 Apr 2023 05:32 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी रजनीकांत को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को खेतड़ी राजकीय अजीत अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। खेतड़ीनगर और खेतड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों को आशंका है कि रंजिश के कारण चचेरे भाई ने हमला किया है।

विज्ञापन
Cousin was attacked with a knife in Jhunjhunu, man died while going hospital
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू के गोठड़ा गांव में रिश्तें शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां चचेरे भाई ने अपने भाई पर ही चाकू से हमला कर दिया, हमले में युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
परिजनों का कहना है कि वेद प्रकाश शर्मा गोठड़ा गांव स्थित घर पर सो रहा था। इस दौरान वेद का चचेरा भाई रजनीकांत चाकू लेकर आया और सोते वक्त वेद पर हमला कर दिया। वेद ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रजनीकांत ने बीच-बचाव करने आए परिवार पर भी हमले में कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

हालांकि, पुलिस ने आरोपी रजनीकांत को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को खेतड़ी राजकीय अजीत अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। खेतड़ीनगर और खेतड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों को आशंका है कि रंजिश के कारण चचेरे भाई ने हमला किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जांच की जा रही है। कोशिश है कि जल्द हम हत्या के असल कारण तक पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed