{"_id":"5f0188318ebc3e433e4cbec9","slug":"coronavirus-in-rajasthan-updates-hindi-news-covid19-224-new-positive-cases-tally-reaches-19756","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना संक्रमण से छह और मौत, 224 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 19756","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना संक्रमण से छह और मौत, 224 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 19756
Sun, 05 Jul 2020 01:50 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को छह और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 453 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 224 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित हुए लोगों की अब तक की कुल संख्या 19,756 हो गई है, जिनमें से 3,640 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को जोधपुर में चार, कोटा में एक और उदयपुर में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 453 हो गई है।
विज्ञापन
केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 163 हो गई है जबकि जोधपुर में 57, भरतपुर में 39, कोटा में 24,अजमेर में 19, बीकानेर में 16, नागौर में 12 और धौलपुर में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 30 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 224 नए मामले सामने आए। इनमें से प्रतापगढ़ से सर्वाधिक 48 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अजमेर में सात मामले, अलवर 23, बारां में चार, भरतपुर में आठ, भीलवाड़ा में तीन, बीकानेर में 12, चूरू में एक, दौसा में साथ, डूंगरपुर में एक, जयपुर में 31, जालोर में 18, झालावाड़ में तीन, कोटा में पांच, पाली में 33, राजसमंद में छह, टोंक में तीन, उदयपुर में चार और झुंझुनू में साथ मामले सामने आए हैं।
राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।