फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   convencing for father may be dangerous to manvendra singh

जसवंत के बेटे पर भी लटकी तलवार

Fri, 04 Apr 2014 01:59 PM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
convencing for father may be dangerous to manvendra singh

भाजपा से बागी होकर राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जसवंत सिंह के पुत्र भाजपा विधायक मानवेन्द्र सिंह पर पार्टी से निकालने जाने का संकट आ खड़ा हुआ है।

विज्ञापन


जसवंत सिंह के नामांकन के बाद मानवेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य से जुड़े कारणों को बताकर भाजपा से एक महीने की छुट्टी ली थी, लेकिन वे जसवंत सिंह के प्रचार में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने उन्हें चेतावनी दी है कि या तो वे खुद पार्टी से इस्तीफा दें, नहीं तो पार्टी कार्रवाई कर सकती है।

हाईकमान से की शिकायत

convencing for father may be dangerous to manvendra singh

मानवेन्द्र सिंह बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से विधायक हैं। भाजपा के खिलाफ उतरकर जसवंत सिंह का प्रचार करने पर राजस्थान भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को शिकायत कर दी है।

आलाकमान ने अपने स्तर पर जांच भी शुरू कर दी है। मानवेन्द्र सिंह पिछले दो-तीन दिन से जसवंत सिंह के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसके साथ ही वे भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भी ले रहे थे। उनके कार्यक्रम की भाजपा को जानकारी नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि पिता के प्रचार के लिए मानवेन्द्र ने अपनी अलग टीम तैयार की है। गौरतलब है कि जसवंत सिंह का टिकट काटकर भाजपा ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कर्नल सोनाराम को टिकट दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed