{"_id":"8caf02dde6e7cc8bb02ecf366440018f","slug":"contest-in-ajmer-seat-will-be-interesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन पायलट को पटखनी दे देगा वसुंधरा का ये पैंतरा! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन पायलट को पटखनी दे देगा वसुंधरा का ये पैंतरा!
अमर उजाला ब्यूरो/जयपुर
Updated Fri, 21 Mar 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने राजस्थान में प्रदेश्ा कांग्रेस अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट के सामने राजस्थान के जलसंसाधन मंत्री सांवरलाल जाट को उतारकर मुकाबला रोचक कर दिया है।
विज्ञापन
जाट का नाम पैनल में था ही नहीं, लेकिन अचानक उन्हें टिकट देना यह संकेत है कि इस सीट से भाजपा पायलट को कड़ी टक्कर देना चाहती है।
भाजपा चाहती है कि सचिन इसी सीट पर उलझे रहें और अपनी सीट से बाहर नहीं निकल सकें।
भाजपा ने शुक्रवार को राजस्थान से बची चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए। सूची में केबिनेट मंत्री सांवरलाल जाट के नाम ने सभी को चौंका दिया। जबकि वसुंधरा राजे कह चुकी थीं कि वे अपने मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में नहीं उतारेंगी।
विज्ञापन
इसके चलते अजमेर सीट से भाजपा के पैनल में अजमेर के नेता धर्मेंद्र गहलोत, बी.पी. सारस्वत के नाम मुख्य रूप से थे। पायलट के भी अजमेर सीट बदलने की चर्चा थी, लेकिन जैसे ही उनका नाम इस सीट से घोषित हुआ, भाजपा उनके मुकाबले का नेता ढूंढने में जुट गई थी।
विज्ञापन
अजमेर सीट पर पायलट को गुर्जर समाज का साथ मिलने की उम्मीद है, तो भाजपा ने इस सीट से जाटों की अच्छी संख्या देखते हुए सांवरलाल को मौका दिया है।