Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress reshuffles Rajasthan team, appoints four new co-in-charge secretaries; Sanjana Jatav removed

जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा फेरबदल, 4 नए सहप्रभारी सचिव नियुक्त, संजना जाटव-दिव्या मदेरणा की छुट्टी

Fri, 20 Nov 2026 09:38 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 20 Nov 2026 09:38 AM IST
सार

कांग्रेस ने राजस्थान संगठन में तीन सहप्रभारी सचिवों को हटाकर 4 नए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश के छह नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाकर दूसरे राज्यों का प्रभार दिया है। संजना जाटव और दिव्या मदेरणा सहित 3 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया है।

विज्ञापन
Congress reshuffles Rajasthan team, appoints four new co-in-charge secretaries; Sanjana Jatav removed
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस संगठन ने राजस्थान में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए प्रदेश के तीनों सहप्रभारी सचिवों को पद से मुक्त कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने इनके स्थान पर चार नए नेताओं को राजस्थान के सहप्रभारी सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही राजस्थान के छह नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाकर विभिन्न राज्यों में सहप्रभारी का प्रभार दिया है, जबकि सांसद संजना जाटव और पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा सहित तीन नेताओं को सचिव पद से हटा दिया गया है। कांग्रेस ने विश्व विजय सिंह, पलक वर्मा, मनोज बागड़ी और पोरलक खारते को राजस्थान का नया सहप्रभारी सचिव नियुक्त किया है। ये चारों नवनियुक्त पदाधिकारी राज्य में संगठन के कार्यों और राजनीतिक गतिविधियों का संचालन संभालेंगे।

विज्ञापन


नए राज्यों में छह नेताओं को जिम्मेदारी
पार्टी ने राजस्थान के छह नेताओं को राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त कर उन्हें अन्य राज्यों की कमान दी है। सेवा दल के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत को गुजरात का सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं विधायक डूंगरराम गेदर को मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम का प्रभार सौंपा गया है। हेम सिंह शेखावत तथा डूंगर राम गेदर दोनों को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर यह दायित्व मिला है। इसके अलावा पूर्व विधायक धीरज गुर्जर को जम्मू और कश्मीर, दानिश अबरार को दिल्ली, जगदीश जांगिड़ को उत्तर प्रदेश तथा रेहाना रियाज को महाराष्ट्र का सहप्रभारी सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


तीन नेताओं को सचिव पद से हटाया
इस बदलाव के तहत कांग्रेस ने सांसद संजना जाटव, पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा और विजय जांगिड़ को राष्ट्रीय सचिव के पद से हटा दिया है। दिव्या मदेरणा अब तक जम्मू और कश्मीर के सहप्रभारी सचिव की जिम्मेदारी निभा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed