फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress MLA Safia Khan anointed Lord Shiva Minister Shakuntala Rawat Jaipur Rajasthan

Rajasthan: कांग्रेस विधायक साफिया खान ने जयपुर में किया भगवान शिव का अभिषेक, देखें पूजा-अर्चना का वीडियो

Tue, 19 Jul 2022 08:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 19 Jul 2022 08:35 PM IST
सार

देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि प्रदेश की खुशहाली और अनुकूल वर्षा की मंगलकामना के लिए प्रदेश के 44 शिव मंदिरों में विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Congress MLA Safia Khan anointed Lord Shiva Minister Shakuntala Rawat Jaipur Rajasthan
प्रतापेश्वर महादेव मंदिर में किया भगवान शिव के रुद्राभिषेक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी तस्वीर सामने आई है। शहर के एक शिव मंदिर में देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत के साथ कांग्रेस विधायक साफिया जुबेर खान ने भी भगवान शिव का अभिषेक किया। इसका वीडियो भी उन्होंने अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, जोधपुर विधायक मनीषा पंवार और शेरगढ़ विधायक मीना कंवर के साथ श्रावण मास के पहले सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की, देश की गंगा जमनी तहजीब का उदाहरण प्रस्तुत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश के देवस्थान विभाग की ओर से सावन के पहले सोमवार पर  प्रतापेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के रुद्राभिषेक का आयोजित किया गया था। देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत साथी विधायकों के साथ मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा कर जलाभिषेक किया और प्रदेश में सुख, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द कामना रहने की प्रार्थना की। 

देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि प्रदेश की खुशहाली और अनुकूल वर्षा की मंगलकामना के लिए सावन के हर सोमवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। यह आयोजन देवस्थान विभाग की ओर से होगा। 25 जुलाई, एक अगस्त और आठ अगस्त को प्रदेश के 44 शिव मंदिरों में विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed