फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Gehlot said Amarinder Singh will not take any such step to harm the congress party

गहलोत की कैप्टन से अपील: आप पार्टी हित में काम करते रहिए, कुछ लोगों को सीएम ना बनाओ तो हो जाते हैं नाराज

Sun, 19 Sep 2021 11:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Sep 2021 11:53 AM IST
सार

अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा है कि कई बार हाईकमान को विधायकों एवं आमजन से मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी हित में निर्णय करने पड़ते हैं। 
 

विज्ञापन
CM Gehlot said Amarinder Singh will not take any such step to harm the congress party
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के सियासी संकट के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- कुछ नेता, जो मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में होते हैं, उनकी नाराजगी मोल लेकर ही मुख्यमंत्री का चयन किया जाता है। परन्तु वही मुख्यमंत्री को बदलते वक्त हाईकमान के फैसले से नाराज होकर गलत ठहराने लग जाते हैं। ऐसे क्षणों में अपनी अंर्तरात्मा को सुनना चाहिए। 

विज्ञापन


बता दें, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट ऐसे समय पर आया है, जब पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं देर रात खुद सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने भी पंजाब संकट के चलते अपना त्यागपत्र उन्हें सौंप दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत बोले- कैप्टन सम्मानित नेता
ट्वीट में सीएम गहलोत ने लिखा है कि 'मुझे उम्मीद है कैप्टन अमरिंदर सिंह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो। वे सम्मानित नेता हैं। आगे भी पार्टी का हित आगे रखकर कार्य करते रहेंगे।'

फासिस्ट ताकतें चिंता का विषय 
अशोक गहलोत ने लिखा देश फासिस्ट ताकतों के कारण किस दिशा में जा रहा है, यह सभी देशवासियों को लिए चिंता का विषय है। हमें अपने से ऊपर उठकर पार्टी व देश हित में सोचना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हाईकमान को कई बार विधायकों एवं आमजन से मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी हित में निर्णय करने पड़ते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed