फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Bhajanlal Sharma inaugurates Ram Mandir model in India Stonemart 2024

India Stonemart 2024: स्टोन मार्ट में सीएम भजनलाल ने किया  राममंदिर मॉडल का उद्घाटन, चार फरवरी तक चलेगा

Thu, 01 Feb 2024 06:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 01 Feb 2024 06:44 PM IST
सार

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में सिंगल विंडो सिस्टम को आसान बनाएंगे। इंडिया स्टोनमार्ट का यह अंतर्राष्ट्रीय आयोजन 1 फरवरी से 4 फरवरी तक चलेगा।

विज्ञापन
CM Bhajanlal Sharma inaugurates Ram Mandir model in India Stonemart 2024
सीएम भजनलाल शर्मा ने किया उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में गुरुवार से इंडिया स्टोन मार्ट प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में इंडिया स्टोन मार्ट प्रदर्शनी की शुरुआत की।  इमारती पत्थर उद्योग को प्रोत्साहन देने के मकसद से 1 से 4 फरवरी तक स्टोन मार्ट का किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह आयोजन रीको, सीडोस और फिक्की की ओर से किया जा रहा है, इसमें 411 एग्जीबिटर्स शिरकत कर रहे हैं। उद्घाटन के मौके पर यहां अयोध्या राम मंदिर का मॉडल भी रखा गया है। 
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज राजस्थान में राम मंदिर की विरासत देखने को मिल गई। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सिंगल विंडो सिस्टम को आसान बनाएंगे। इंडिया स्टोनमार्ट का यह अंतर्राष्ट्रीय आयोजन 1 फरवरी से 4 फरवरी तक चलेगा। यह आयोजन पत्थर उद्योग से संबधित विभिन्न हितधारकों जैसे घरेलू और विदेशी उत्पादकों, निर्यातकों, आयातकों, उपभोक्ताओं और खरीदारों, विशेषज्ञों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, वास्तुकारों, बिल्डरों, डेवलपर्स, कॉरपोरेट्स आदि को एक छत के नीचे लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया स्टोनमार्ट-2024 स्टोन सेक्टर से जुड़े उद्यमियों, सेवा प्रदाताओं, मैन्युफैक्चरर्स, कारोबारी जैसे एग्जीबिटर्स को दुनिया भर के उपभोक्ताओं के बीच अपने उत्पादों, सेवाओं और ब्रांडिंग को बढ़ावा देने और उनके व्यापार को बढ़ाने के लिए एक विश्व स्तरीय मंच प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed