फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot says Will make Rajasthan number one in every field by 2030

Jodhpur: सीएम बोले- प्रदेश में बना खेलों का माहौल, खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए करेंगे तैयार

Sun, 03 Sep 2023 10:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 03 Sep 2023 10:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार की योजनाएं पूरे देश में चर्चा का विषय हैं। हमने ओपीएस बहाल करने, राइट टू हैल्थ, 25 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज जैसे नवाचार किए गए हैं। अब हम राजस्थान को 2030 तक देश में नंबर बनाएंगे।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot says Will make Rajasthan number one in every field by 2030
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएम का किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 2030 तक राजस्थान को खेल सहित सभी क्षेत्रों में देश का प्रथम राज्य बनाना हमारा ध्येय है। पिछले साल राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में 30 लाख खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिनमें 10 लाख महिला खिलाड़ी शामिल थीं। इस बार शहरी-ग्रामीण ओलंपिक खेलों में 58 लाख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं ,जिनमें 25 लाख महिला खिलाड़ी हैं। इससे प्रदेश में खेलों का माहौल बना है।  

विज्ञापन


सीएम गहलोत रविवार को जोधपुर के उम्मेद राजकीय स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलम्पिक खेलों के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को तराशा जाएगा और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है। इस दिशा में आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, सरकारी नौकरियों में आरक्षण, अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि में कई गुना बढ़ोतरी, खेल मैदानों का विकास जैसे फैसले लिए गए हैं। प्रत्येक क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर प्रचलित खेलों की अकादमियां स्थापित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार की योजनाओं से हर वर्ग मिल रहा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार की योजनाएं पूरे देश में चर्चा का विषय हैं और अन्य राज्य भी इनका अनुसरण कर रहे हैं। राज्य में ओपीएस बहाल करने, राइट टू हैल्थ, 25 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज, मिनिमिम इनकम गारंटी, गिग वर्कर्स एक्ट, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना जैसे नवाचार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ लोगों को न्यूनतम 1 हजार रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन, घरेलू उपभोक्ताओं को 100 एवं किसानों को 2000 यूनिट निःशुल्क बिजली, 500 रुपए में गैस सिलेण्डर, निःशुल्क अन्नपूर्णा राशन किट, महिलाओं को तीन साल के इंटरनेट डेटायुक्त निःशुल्क स्मार्टफोन, ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, पालनहार योजना के अंतर्गत लगभग 6 लाख बच्चों को आर्थिक सहायता, 3 लाख सरकारी नौकरियां, मेगा जॉब फेयर जैसे निर्णयों से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।  आईटी के क्षेत्र में राजस्थान नंबर वन राज्य बनकर उभरा है। 11.04 प्रतिशत जीडीपी विकास दर के साथ राजस्थान उत्तर भारत में प्रथम और देश में दूसरे स्थान पर है।

शिक्षा क्षेत्र में राजस्थान आगे 
गहलोत ने कहा कि राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। हमारी सरकार के कार्यकाल में अब तक 303 महाविद्यालय खोले जा चुके हैं। सरकार की ओर से इंग्लिश मीडियम स्टेट गवर्नमेंट स्कूलों के माध्यम से वंचित तबके के स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध करवाई जा रही है।   


जोधपुर का अभूतपूर्व विकास हुआ
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के निर्णयों से जोधपुर का अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है। आईआईटी, एम्स, लॉ यूनिवर्सिटी, आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी, फिनटेक इंस्टीट्यूट जैसे संस्थानों की स्थापना से क्षेत्र के शैक्षिक विकास को गति मिली है। मंडोर के कायाकल्प से पर्यटकों का आवागमन बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed